
MP Congress Internal conflict intensifies in MP Congress Jitu Patwari Kamal Nath News
MP Congress Internal conflict intensifies in MP Congress Jitu Patwari Kamal Nath News मध्यप्रदेश में कांग्रेस सब कुछ गंवा चुकी है पर सबक सीखने को तैयार नहीं दिखती। कांग्रेस पिछले साल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हारी और इस साल लोकसभा की भी सभी सीटें गंवा दी। पार्टी की ऐसी दुर्गति तो आपातकाल के बाद हुए 1977 के चुनावों में भी नहीं हुई थी। एमपी में कांग्रेस वस्तुत: गर्त में जा चुकी है और इससे उबरने की तमाम कोशिशों पर पार्टी की खेमेबाजी और अंदरूनी खींचतान भारी पड़ती दिखती है। ताजा घटनाक्रमों से कांग्रेस की अंतर्कलह फिर सामने आ रही है। पार्टी का नया नेतृत्व पुराने वरिष्ठों को बीजेपी की तर्ज पर 'मार्गदर्शक मंडल' में भेजने के लिए उतारू है पर बड़े नेताओं को यह जरा भी स्वीकार नहीं। वे अपने अस्तित्व की लड़ाई पूरे दमखम के साथ लड़ने पर आमादा दिख रहे हैं। कांग्रेस की इस स्थिति पर बीजेपी खुश है और खासे 'मजे' भी ले रही है।
एमपी के राजनीतिक हल्कों में यह चर्चा जोरों पर है कि प्रदेश में कांग्रेस के एक 'बड़े नेता' का पत्ता कट गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की पिछले दिनों की दिल्ली यात्रा और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस बात को और हवा मिली।
पूर्व सीएम कमलनाथ भी दिल्ली में राहुल से मिले और वहां से आकर भोपाल में डेरा जमा लिया। अब कांग्रेस के दोनों खेमे अपना-अपना वर्चस्व बढ़ने का दावा कर रहे हैं। नए नेता जहां एक विदाई के साथ पुराने युग की समाप्ति का जश्न मनाने की बात कह रहे हैं वहीं दूसरा गुट कुछ अलग ही हवा फैला रहा है।
इस बीच एमपी कांग्रेस के अंदरूनी हालात पर बीजेपी ने चुटकी ली है। कांग्रेस में किसका पत्ता कट रहा है, इस पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर साफ इशारा कर दिया है।
ख़बर अंदरखाने से -
कमलनाथजी की दिल्ली में राहुल गांधी से हुई लंबी मुलाक़ात के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़े खेले की तैयारी शुरू हो गई है….
इस मुलाक़ात के बाद कमलनाथजी सीधे भोपाल आ गये है और उन्होंने यहाँ डेरा डाल दिया है…
यहाँ पर उनकी कांग्रेसजनों से मेल मुलाक़ात जारी है…
खबर है कि पटवारी के विरोध में कांग्रेस के मध्यप्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता एक हो गये है और सभी ने ऊपर बता दिया है कि कोई भी चलेगा, बस लटके-झटके वाले पटवारी नहीं चलेंगे…
इन सब के बीच पटवारी ख़ेमा यह ज़ोर शोर से प्रचारित कर रहा है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी की जल्द ही प्रदेश से बिदाई होने जा रही है…
जो भी हो डूबती मध्यप्रदेश कांग्रेस में अंतर्कल्ह चरम पर है और बड़े खेले की तैयारी शुरू हो चुकी है…
इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ भोपाल में अपने आवास पर जमे हुए हैं। पिछले कई दिनों से वे लगातार सक्रिय हैं और कांग्रेसियों के अलावा आम लोगों से भी मिल रहे हैं। अपने एक्स हेंडल पर भी इससे संबंधित पोस्ट भी कर रहे हैं।
आज भोपाल आवास पर पूरे प्रदेश से आई बहनों, कार्यकर्ताओं और नेताओं से स्नेहिल मुलाक़ात की।
आप सबका प्रेम और स्नेह ही मेरी सच्ची पूँजी है। आप सबकी सेवा करना मेरा सौभाग्य है।
इससे पहले 5 सितंबर को भी उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा—
आज भोपाल आवास पर प्रदेश भर से आये कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की। पार्टी कार्यकर्ता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति हैं।
कार्यकर्ताओं का उत्साह ही पार्टी के नवोत्थान और नवोत्कर्ष की गारंटी है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी भी खासे सक्रिय हैं। उन्होंने प्रदेश के ताजा हालातों पर प्रेस कान्फ्रेंस बुलाकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
6 Sep 2024, 7:30 PM IST
Published on:
6 Sep 2024, 7:17 PM IST
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़




