भोपाल

BREAKING: भोपाल में लेडी RTO इंस्पेक्टर का मर्डर, 609 किमी. दूर से मिलने आया था प्रेमी

Bhopal RTO Officer Murder: पुलिस को सोमवार सुबह सात बजे आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले के मर्डर की जानकारी मिली। जिसके बाद जांच जारी है।
less than 1 minute read
Sep 21, 2026
घटनास्थल का फोटो (Photo Source- Patrika)
घटनास्थल का फोटो (Photo Source- Patrika)

Bhopal news: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले (45) का शव उनके ही घर में मिला है। पुलिस को शरीर पर चोटों के निशान भी मिले है। जानकारी के मुताबिक मीनाक्षी अपनी तीन साल की बेटी के साथ लेकपर्ल कॉलोनी में रहती थीं। सोमवार सुबह पुलिस को मिनाक्षी की रूममेट ने घटना की पूरी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस मौके पर मिनाक्षी के घर पहुंची। पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि मिनाक्षी का प्रेमी दो दिन पहले 609 किमी. उससे मिलने के लिए सीधी से भोपाल आया था। वो मिनाक्षी के साथ ही रूम में रुका था।

करना चाहता था शादी

बताया जा रहा है कि प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी मिनाक्षी से शादी करना चाहता था लेकिन मिनाक्षी इस बात के लिए लंबे समय से तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच में झगड़ा चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि रविवार देर रात दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी जिसके बाद पवन ने मिनाक्षी की हत्या कर दी। इसके बाद पवन ने भी घर से करीब 20 मीटर दूर जाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली।

परीक्षा की तैयारी कर रहा पवन

पुलिस को जांच में इस बात की जानकारी भी मिली है कि पवन मूल रूप से सीधी जिले का रहने वाला था। वह इंदौर में कोचिंग क्लासेस चला चुका था। फिलहाल, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस को उसकी जेब से बैंक पासबुक भी मिली है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर पूरी तरह जांच की जा रही है। जिसके बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। घटनास्थल पर FSL से भी जांच कराई जा रही है।

Updated on:
21 Sept 2026 12:00 pm
Published on:
21 Sept 2026 10:36 am