भोपाल

एमपी में पूर्व मंत्री का बेटा बना यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, कमलनाथ के करीबी को मिली कमान

yash ghanghoria: कमलनाथ के करीबी नेता लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया को यूथ कांग्रेस की कमान मिलने जा रही है...।

2 min read
Nov 06, 2025
यूथ कांग्रेस के संगठन चुनाव में जबलपुर के यश घनघोरिया सर्वाधिक वोटों के साथ प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। फोटोः yash ghanghoria- x

yash ghanghoria: मध्यप्रदेश में यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। इस अहम पर यश घनघोरिया को चुना गया है। एमपी यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में उन्हें 3 लाख से ज्यादा वोट मिले। यश घनघोरिया ने अन्य प्रतिद्वंद्वियों को खासे अंतर से पराजित किया। इसके साथ धीरज सिंह परिहार प्रदेश महासचिव चुने गए हैं।

प्रदेश में करीब 15 लाख युवाओं ने यूथ कांग्रेस के ​लिए सदस्यता फार्म भरे थे। यश घनघोरिया प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन घनघोरिया के बेटे हैं। लखन घनघोरिया अभी जबलपुर से विधायक हैं और इससे पहले कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी नेता माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें

एमपी में किसानों को 4 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि का बड़ा फैसला, सरकार ने जारी किया आदेश

सबसे ज्यादा 313730 वोट प्राप्त हुए

एमपी यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी गई है। इसमें यश घनघोरिया ने जीत हासिल की। उन्हें सबसे ज्यादा 313730 वोट प्राप्त हुए। यश के निकटतम प्रतिद्वंद्वी भोपाल के अभिषेक परमार रहे जिन्हें 238780 वोट मिले। इधर यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव पर धीरज सिंह परिहार चुने गए हैं। इस पद के लिए हुए चुनाव में उन्हें सर्वाधिक 17 हजार वोट प्राप्त हुए।

प्रदेश में 18 अप्रैल को यूथ कांग्रेस के लिए ऑनलाइन सदस्यता अभियान शुरू कर चुनावों की घोषणा की गई थी। 20 जून से 19 जुलाई तक चले अभियान में 1537527 युवाओं ने यूथ कांग्रेस की सदस्यता ली। इनमें से 1474374 ने सदस्यता शुल्क जमा किया था। युवा कांग्रेस के 55 पदों के लिए 182 उम्मीदवार मैदान में थे।

नवनिर्वाचित यश घनघोरिया अपने पिता पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के साथ। फोटो yash ghanghoria photo- x

Updated on:
06 Nov 2025 03:55 pm
Published on:
06 Nov 2025 03:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर