भोपाल

ट्विशा केस: समर्थ सिंह पर जेल में लगाए 4 लंबरदार, गर्भवतियों से ले रहे गिरिबाला सिंह की खबर

Giribala Singh- जेल में सुरक्षा घेरे में कट रहे दिन और रात, 16 को सीबीआइ कोर्ट में पेशी, जेल में निगरानी में समर्थ, महिला सेल में गिरिबाला

2 min read
Jun 06, 2026
Lambardar assigned to monitor Samarth Singh in jail regarding the Twisha case
Lambardar assigned to monitor Samarth Singh in jail regarding the Twisha case

Twisha Sharma Death case- मूलत: नोएडा की रहनेवाली भोपाल की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह न्यायिक हिरासत में हैं। दोनों भोपाल की सेेंट्रल जेल में बंद हैं। पूर्व जज गिरिबाला सिंह Giribala Singh और समर्थ सिंह को यहां 16 जून तक रहना होगा। जेल में मां बेटे को वीआईपी ट्रीटमेंट देने की बातें सामने आई थीं। इसपर जेल मुख्यालय ने मामले की जांच करवाई। अब गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाकर उनकी सख्त निगरानी चालू कर दी गई है। जेल में समर्थ सिंह पर जहां 4 लंबरदार लगाए गए हैं वहीं गिरिबाला सिंह की पल पल की खबर उनके साथ रह रहीं गर्भवतियों व अन्य महिलाओं से ली जा रही है।

भोपाल सेेंट्रल जेल में पूर्व जज गिरि बाला सिंह को महिला वार्ड खंड अ में रखा

जानकारी के अनुसार, भोपाल सेेंट्रल जेल में पूर्व जज गिरि बाला सिंह को महिला वार्ड खंड अ में रखा गया है। उन्हें उन महिला बंदियों के बीच रखा गया है जो गर्भवती हैं या जिनके साथ छोटे बच्चे हैं। महिलाओं से जेल प्रशासन लगातार अपडेट लेता रहता है।

Twisha Sharma Case

चार लंबरदार के साथ समर्थ सिंह:

इसी तरह समर्थ सिंह को जेल की बैरक नंबर-4 में रखा गया है। जेल प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से चार लंबरदारों को तैनात किया है। वहीं बैरक में सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।

Twisha Sharma Case

गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह 2 जून को जेल पहुंचे थे। वहां दोनों को अस्पताल में रखा गया और बेड भी दिया गया। जेल में ट्विशा केस के आरोपियों को सुविधाएं मुहैया कराने की खबरें बाहर आने पर विवाद छिड़ गया। उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप लगने लगे। इसपर जेल मुख्यालय ने जांच कराई जिसकी रिपोर्ट भी जेल महानिदेशक को सौंप दी गई है।

प्रमुख बिंदु

जेल में कड़े सुरक्षा घेरे में ट्विशा के आरोपी
पहरे में कट रहे दिन और रात
गिरिबाला सिंह और समर्थ 14 की हिरासत में
16 जून को सीबीआइ कोर्ट में होगी पेशी
जेल में सख्त निगरानी में समर्थ
गिरिबाला महिला सेल में रह रहीं

Published on:
06 Jun 2026 12:58 pm