प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया कि अब इस चेहरे पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस!...
भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मुताबिक मध्यप्रदेश में किसी एक चेहरे की जरूरत नहीं है, यहां सभी चेहरों पर चुनाव लड़ा जाएगा।
उनके अनुसार मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ओर से यह चुनाव किसान, मजदूर व बेरोजगारों इत्यादि के चेहरे पर लड़ा जाएगा। उन्होंने यह बात सोमवार को प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहीं वहीं यहां उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।
इसके अलावा जाति के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी जाति हिंदुस्तानी हैं वे हिंदुस्तानी है। वहीं राजनीति के मामले पर बोलते हुए कहा कि मैं राजनीति में हूं और राजनीति के माध्यम से समाज सेवा करता रहूंगा। इस अवसर पर उन्होंने इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा भी किया।
सरकार पर साधा निशाना:
उन्होंने कहा आज प्रदेश की तस्वीर सबके सामने है, आज क्या हालात हैं, ऐसे हालात मेने कभी नहीं देखे, जहां हर वर्ग परेशान है। मजदूर, किसान, महिलाएं, नौजवान सभी वर्ग परेशान है।
प्रदेश की 75 प्रतिशत जनता का जीवन कृषि से जुड़ा हुआ है, अगर इस प्रकार कृषि क्षेत्र में पीढ़ा होगी तो प्रदेश की आर्थिक गतिविधि प्रभावित होती रहेगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ विज्ञापनों में विकास है मैदान में भूख और प्यास है|
मेरा राजनीतिक जीवन एक खुली किताब:
कमलनाथ ने कहा मेरा राजनीतिक जीवन एक खुली किताब की तरह है। मेरा संबंध डंपर, व्यापम रेत के अवैध उत्खनन या शराब से नहीं है। मेरा पुराना राजनीतिक जीवन सेवा के जरिये समर्पित रहा है।
मैं हिंदुस्तानी हूं:
उन्होंने कहा कि मुझे वोट के साथ साथ जनता का प्यार भी मिला है। छिन्दवाङा मेरा मिशन रहा अब एमपी मेरा मिशन है। कमलनाथ से जब पुछा गया आपकी जाति क्या है तो उन्होंने जवाब दिया मैं हिंदुस्तानी हूं| राजनीति मेरे लिये समाजसेवा है|
ये लगाए आरोप:
कमलनाथ ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा अब घोषणाओं का समय ख़त्म, अब हिसाब का समय है, शिवराज खुद को मामा कहते हैं, किसान का बेटा कहते हैं। कैसे मामा जहां महिला अपराध में नंबर वन है? कैसे किसान पुत्र, जहां किसान आत्महत्या में नंबर वन है? भ्रष्टाचार में आगे, भ्रष्टाचार की व्यवस्था मप्र में बनाई गई।
जनता भोली है मूर्ख नहीं:
मप्र की जनता भोली है मूर्ख नहीं है, उन्हें ठगा जाए यह बर्दाश्त नहीं होगा। किस चीज का पुरस्कार शिवराज हर साल लेते हैं, जब उत्पादन बढ़ा तो खरीदी की कोई व्यवस्था नहीं की गईं कमलनाथ ने कहा अमित शाह ने कहा कि हम चेहरो पर चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन कांग्रेस चेहरो पर चुनाव लड़ेगी। किसानों,युवाओ और बेरोजगारों के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे।
प्रश्न कमलनाथ का नहीं MP के भविष्य का :
कमलनाथ ने कहा आज पेट्रोल, डीजल, बिजली सबसे ज्यादा महंगे मध्य प्रदेश में हैं। उन्होंने प्रश्न किया हम कहां जा रहे हैं? आगे किस प्रकार की राजनीति हम चाहते हैं, आज कलाकारी की राजनीति हो रही हैं, आज प्रश्न कमलनाथ का नहीं मध्य प्रदेश के भविष्य का है।
सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश की मदद :
जब में परिवहन मंत्री था तब विधानसभा में शिवराज ने खुद मेरी प्रशंसा की थी, जब में शहरी विकास मंत्री था, तब मैंने सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश की मदद की, केंद्र में मंत्री रहते हुए मेने 5600 करोड़ दिए। कई लोग मुझ पर आरोप लगते थे कि मप्र को इतना पैसा क्यों दिया। मुझे हमेशा से मध्य प्रदेश की चिंता रही है।
सीएम के प्रश्न पर चुप्पी...
कमलनाथ ने कहा शिवराज सरकार के धन बल से हम नहीं जीत सकते हैं। मगर चुनाव धन से नहीं, मन और जनता की सेवा कर के जीत जा सकता है। कमलनाथ से सवाल पुछा गया क्या कांग्रेस की सरकार बनेगी तो उन्होंने तीन बार कहा 'हां हां हां' सीएम बनेंगे या नहीं तो बोले न हां और न ना।
चुनाव में 150 से ज्यादा सीटे जीतेंगे। सितंबर तक विधानसभा के टिकट फाइनल करने की उम्मीद है। कमलनाथ ने कहा 6 जून को पिपलिया मंडी मंदसौर मे किसानो का बङा सम्मेलन होगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बुलाया गया है, वहीं से चुनावी शंखनाद होगा।
पीपुल्स आयोग बनाएंगे...
यहां नर्मदा घोटाले सहित अन्य घोटालों की जांच के बारे में उन्होंने कहा कि देखते जाइए सरकार बनने के बाद बहुत सी जांचे होंगी। साथ ही जांच के लिए पीपुल्स आयोग भी बनाया जाएगा।