भोपाल

तेज गति से आ रही कार हुई अनियंत्रित, दो लोगों की मौत, दो घायल

तेज गति से आ रही कार हुई अनियंत्रित, दो लोगों की मौत, दो घायल
2 min read
Jun 04, 2018
road accident, crime, accident, traffice police, traffice role, road safty, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp,
तेज गति से आ रही कार हुई अनियंत्रित, दो लोगों की मौत, दो घायल

भोपाल। जिंदगी में कब क्या हो जाएं इस बात का कोई भरोसा नहीं। कब हंसती खेलती जिंदगी को किसी की नजर लग जाएं कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही कुछ हादसा रातीबढ़ इलाके में सीहोर रोड पर बियर फेक्ट्री के पास हुआ। एक कार में चार व्यक्ति सवार होकर अपनी मंजिल को जा रहे थे। कार की स्पीड ज्यादा थी, जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कार में चार लोग सवार थे। जिसमें आगे की तरफ सागर और अशोक नाम के व्यक्ति थे। सागर पेशे से प्लाटून कमांडर था। सागर और अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस
एक्सीडेंट होने पर थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अशोक और सागर के शव को पीएम के लिए भेजा। साथ ही घटना स्थल की जांच पड़ताल की।

निजी अस्पताल में पहुंचाया गया
हादसे के बाद घायल युवकों को पास के ही निजी अस्पताल में भेजा गया। यहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। एक कोमा में चला गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसके चलते दोनों में से कोई भी बयान देने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टर का कहना है कि जैसे ही इनकी हालत में सुधार होता है। तो आप बयान ले सकते है।

लगातार हुए कई एक्सीडेंट
जानकारी के अनुसार इस थाना क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से एक्सीडेंट हो रहे है। कल रात एक युवक की मौत हो गई और परसों रात मां बेटे की एक्सीडेट से मौत हो गई। दोनों मां बेटे भी अपने रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे थे। रास्तें में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही मां बेटे की मृत्यु हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली और अभी तक मामले की जांच कर रही है।

Published on:
04 Jun 2018 01:02 pm