भोपाल

समर में हिट मैटेलिक और फ्लोरल फुटवियर

समर में हिट मैटेलिक और फ्लोरल फुटवियर
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2018, 3:09 PM IST
footwear

भोपाल। समर में रंग बिरंगे कपड़ों की बहुत डिमांड होती है। पर, कपड़ो के साथ साथ कलरफुल फुटवियर्स के बिना समर अधूरा-अधूरा सा लगता है। ऐसे में इस सीजन में हील्स और फ्लिप फ्लॉप के साथ-साथ डिफरेंट तरह के फुटवियर्स में नए क्रिएशन्स देखे जा रहे हैं, जो लुक को कम्पलीट कर सकते हैं। समर फुटवियर के ट्रेंड पर गौर करें तो मैटेलिक फुटवियर्स को काफी पसंद किया जा रहा हैं। इनमें न सिर्फ जूतियां बल्कि फ्लेट्स भी देखने को मिल रहे हैं।

स्ट्रैपी फ्लैट्स एंड हील्स
स्ट्रैपी फुटवियर एक बार फिर फैशन में लौट आए हैं। इनमें सिल्वर मैटेलिक और ट्रांसपेरेंट कलर काफी ज्यादा देखने में आ रहा है। प्लेटफॉर्म हील्स, स्ट्रैपी हाई बूट्स और पॉइंटी टो में सिल्वर और गोल्डन के साथ विभिन्न कलर्स के मैटेलिक शेड्स देखे जा रहे हैं। सिल्वर मैटेलिक और ट्रांसपेरेंट कलर में होने के कारण यह पार्टी लुक के लिए भी परफेक्ट रहते हैं।

एम्ब्रायडरी से दे रहे ट्रेडिशनल टच
फुटवियर्स में इन दिनों एम्ब्रॉयडरी के भी कई क्रिएशन्स देखने को मिल रहे हैं। इसमें थ्रेड वर्क देखा जा सकता है। इसके अलावा पर्ल वर्क भी देखने को मिल रहा है। इनमें यूज होने वाले फैब्रिक में भी ब्लॉक प्रिंट के ट्रेडिशनल प्रिंट्स देखे जा सकते हैं, ट्रेडिशनल वर्क को फियूजन के साथ जोड़ना इसे एक अलग ही रंग देता है। जिन्हें आप अपने आउटफिट्स से मिक्स मैच कर सकते हैं।


दिख रहा है फ्लोरल प्रिंट
समर के हिसाब से फ्लिप फ्लॉप के साथ सैंडल्स और जूतियों में भी फ्लोरल प्रिंट देखने को मिल रहा है। एक्सपट्र्स का मानना है कि समर में फ्लोरल हमेशा ही पसंद किया जाता है। इसमें ब्राइट कलर ज्यादा चलते हैं। जो लोगों को बहुत अट्रेक्ट करते हैं। साथ ही समर कैजुअल में ये परफेक्ट लुक देते हैं। इसके अलावा बड़े बकल वाले शूज भी पसंद किए जा रहे हैं।

Published on: