रेयॉन, कॉटन और क्रेप मानसून में देंगे कम्फर्ट लुक
भोपाल. मॉनसून में लड़कियों को ब्राइट कलर्स बहुत पसंद आते है। पर, मॉनसून में रंगों के साथ फैब्रिक का चुनाव करने में लोगों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में उनका फोकस बारिश में भीगने से बचने, कंफर्टेबल रहने और ट्रेंडी दिखने पर होता है। पर, कई बार हम अपने लिए सही फैब्रिक का चुनाव नहीं कर पाते, जो कूल भी हो और कंफर्ट भी। साथ ही हमें बारिश में भीगने से बचने में भी काम आए। आपको इस मॉनसून ऐसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसलिए इस सीजन डेनिम के अलावा कॉटन, शैम्ब्रे, रेयॉन, पॉलिस्टर और क्रेप जैसे फैब्रिक का भी चुनाव कर सकते है। क्योंकि इस तरह के फैब्रिक इस सीजन के लिए बेस्ट होते है।
डिजाइन करवाएं रेयॉन जंपसूट
जंपसूट बारिश में सबसे अच्छा परिधान है। क्योंकि यह इस मौसम में काफी कूल और कंफर्ट होता है, लेकिन डेनिम की समस्या है कि इसमें हवा शरीर तक नहीं पहुंचती। इसके लिए आप रेयॉन जंपसूट को आजमा सकती हूं। इसे ट्रेंडी दिखाने के लिए आप स्लैश पॉकेट और हॉल्टर नेकलाइन के साथ इसे डिजाइन करवाएं और अपनी वार्डरोब में शामिल करें।
क्रेप है खास
अगर आप इस सीजन कुछ हल्का-फुल्का फैब्रिक चाहती है। आप क्रेप फैब्रिक अपना सकती है। यह फैब्रिक काफी आरामदायक फैब्रिक है। इसका बना क्रॉप टॉप मॉनसून में खास लुक देगा। इसका फ्लोरल डिजाइन ट्रेंड में है। कॉटन, रेयॉन, क्रेप के अलावा शैम्ब्रे के विकल्प भी है। जो आपको कंफर्ट व खास लुक देगा।
पॉप कलर्स में कॉटन
फैशन स्टाइलिस्ट श्रुति बताती हैं कि आप ऐसा फैब्रिक चाहती हैं, जो भीगने पर आपके शरीर से चिपके नहीं तो कॉटन बेस्ट है। ट्रेंडी दिखाने के लिए पॉप कलर्स का इस्तेमाल करें। कॉटन के यह पॉप कलर्स इन दिनों काफी डिमांड में है। आप नीले रंग के बेस के साथ ऑरेन्ज डिजिटल प्रिंट ट्राई कर सकती हैं, यह आपको अलग लुक देगा।