23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले में तेजी से फैल रही ये बीमारी, अधिकारीयों को नहीं कुछ खबर

जिले में तेजी से फैल रही ये बीमारी, अधिकारीयों को नहीं कुछ खबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Govind Saxena

•

Updated: 12 Jul 2018, 11:37 AM IST

vidisha, vidisha news, vidisha patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, malnutrition, baithak, Women's child development department, Women ministry, health center,

जिले में तेजी से फैल रही ये बीमारी, अधिकारीयों को नहीं कुछ खबर

विदिशा. कुपोषण से बुरी तरह प्रभावित जिले में हालात सुधरने की बजाय और बिगड़ते जा रहे हैं। जिपं सामान्य सभा की बैठक में विभागीय समिति की सभापति और जिपं सदस्य माधवी माथुर भड़क गईं। उन्होंने कहा कि कुपोषण बढ़ता जा रहा है, पोषण आहार का पता नहीं है और अधिकारी मौज में हैं। बैठक में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

जिपं की सामान्य सभा की बैठक अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महिला बाल विकास विभाग की सभापति माधवी माथुर ने कहा कि मैंने हाल ही में ५ आंगनबाड़ी केन्द्रों का दौरा किया, कहीं भी पोषण आहार का वितरण नहीं हो रहा है। लटेरी के कई केन्द्रों पर तीन माह से पोषण आहार नहीं पहुंचा है। दूध बच्चों को नसीब नहीं हो रहा। परियोजना अधिकारी कृतिका व्यास मुख्यालय पर नहीं मिलतीं। देवेन्द्र ठाकुर अनाधिकृत रूप से कार्योंं का संचालन कर रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश शिवहरे ने आज तक दौरा नहीं किया।

किराए पर चले रहे आंगनबाड़ी केन्द्रों का किराया नहीं दिया जा रहा। रसोइयों का भी मानदेय नहीं मिला। ऐसे में सब परेशान हैं और व्यवस्थाएं चौपट। इस पर सीईओ डॉ पंकज जैन ने शिकायतों की जांच कराने और ये मामले समिति की बैठक में रखने की बात कही। सीईओ ने १४ जुलाई को लटेरी-सिरोंज का दौरा करने को भी कहा। माथुर ने बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि जिले में बैठे वरिष्ठ अधिकारियों की मिली भगत से जिले में कुपोषण और बढ़ाने की साजिश चल रही है। उन्होंने बताया कि इतने कुपोषण के बावजूद सबसे दूरस्थ क्षेत्र लटेरी में एनआरसी तक नहीं है। माथुर के मुताबिक सीईओ ने शिवहरे को समस्याएं हल करने, बैठक समय से करने और जानकारी उपलब्ध कराने को कहा।

नहीं सुधरे हालात तो अगली बैठक में निंदा प्रस्ताव
लटेरी से जिपं सदस्य सरदार सिंह ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तिलौनी से रानीधार और कर्राबर्री तक किए गए घटिया निर्माण की शिकायत बैठक में उठाई और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री पर आरोप मढ़े। इस पर सीईओ ने कार्यपालन यंत्री का बचाव करने का प्रयास किया तो जिपं अध्यक्ष तोरण सिंह ने कहा कि सीईओ साहब आप चुप रहें। ऐसा नहीं चलेगा। यह तय हुआ कि अगली बैठक में भी अगर स्थिति में सुधार नहीं आता है तो जिला पंचायत कार्यपालन यंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करेगी। सांसद प्रतिनिधि रघुवीर सिंह दांगी ने सरकारी आयोजनों में स्थानीय प्रतिनिधियों को न बुलाने पर आपत्ति की, इस सीईओ ने सभी अधिकारियों को इस बारे में हिदायत दी।

सड़कों की समस्या भी उठीं
जिपं सदस्य गोपाल जाटव ने नटेरन ब्लॉक के घटवाई से बेरानाला की तीन किमी सड़क निर्माण न होने की बात उठाई। उन्होंने कहा कि राजस्व ग्राम घोषित होने के बाद भी काम नहीं हो पा रहा है। बासौदा क्षेत्र की गीताबाई लोधी ने घटेरा-रामनगर की ३ किमी सड़क निर्माण के ८ दिन में ही उखड़ जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने मुख्य सड़क से आधा किमी दूर तक डामरीकरण भी छोड़ दिया।

बिजली ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग
सदस्यों ने जिले के ग्रामीण अंचल में बिजली समस्या को उठाते हुए पुराने ट्रांसफार्मर बदलने और नए बड़े ट्रांसफार्मर लगाने की बात उठाई। सीईओ डॉ जैन ने संबल योजना के बारे में सदस्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने असंगठित मजदूरों के पंजीयन के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि अब परिवार के मुखिया का पंजीयन होने पर परिवार के हर सदस्य का पंजीयन माना जाएगा। बैठक में अनेक सदस्य, अधिकारी मौजूद थे।