
भोपाल। मानसून की रौनक फैशन में भी नजर आने लगी है। खासकर फैब्रिक्स पैटर्न में नयापन आ गया है। स्ट्राइप पैटर्न को इन दिनों पसंद किया जा रहा है। दो या तीन कलर के स्ट्राइप्स हर तरह के आउटफिट पर फिट बैठ रहे हैं। गल्र्स इन्हें इसलिए भी पसंद कर रही हैं, क्योंकि यह लहरिया से मिलता-जुलता पैटर्न है। शहर के कई डिजाइनर्स इसे लेकर काम भी कर रहे हैं। वे स्ट्राइप पैटर्न के न सिर्फ वैस्टर्न आउटफिट उतार रहे हैं, बल्कि इंडो वैस्टर्न लुक को लेकर भी कपड़ों में एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। जिससे यह गल्स्र में काफी पसंद किए जा रहे है।
खास बात यह है कि यह पैटर्न काफी ट्रेंडी होने के साथ साथ काफी कंफर्ट भी होता है। यही कारण है कि यह गल्र्स के बीच तेजी से पापुलर हो रहा है। अपने स्ट्राइप लुक को कम्पलीट करने के लिए आप ट्रेंडी ज्वेलरी भी इसके साथ पहन सकती है। जिससे आपको एक स्टाइलिश लुक भी मिलेगा।
आउटफिट्स की विस्तृत रेंज की डिमांड
फैशन डिजाइनर ताजवर खान बताती हैं कि स्ट्राइप क्रॉप टॉप, कुर्ती, जंम्पसूट, गाउन और पेंट्स का ट्रेंड देखा जा रहा है। शहर में गल्र्स इस तरह के आउटफिट्स की काफी डिमांड कर रही हैं। क्योंकि यह फॉर्मल वियर के साथ साथ वेस्टर्न वियर में भी आसानी से कैरी किया जा सकता है। इस पेटर्न में पेस्टल कलर्स के साथ ब्लैक एंड व्हाइट कलर भी चल रहे हैं। एक्सपट्र्स के मुताबिक भोपाल के स्ट्राइप पैटर्न आउटफिट की दूसरे शहरों में भी मांग होती है। यहां के इंडो वैस्टर्न आउटफिट्स काफी पसंद किए जाते हैं।
एक्सपर्ट योगिता पासरी कहती हैं कि स्ट्राइप पैटर्न बड़ों के साथ साथ किड्स वियर में भी देखा जा रहा है। बड़ों के साथ साथ इन दिनों किड्स वियर में काफी काम हो रहा है। साथ ही कस्टमाइज आउटफिट बनवाए जा रहे हैं।