16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल में फिर गैंगरेप, बड़े होटल के स्टॉफ ​ने दिया वारदात अंजाम

भोपाल में फिर गैंगरेप, बड़े होटल के स्टॉफ ने दिया वारदात अंजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 11 Jul 2018, 12:41 PM IST

bhopal, bhopal news, bhopal patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, rape, rape in bhopal, bhopal rape case, police, crime, bhopal crime, crime news, hotel staff,

भोपाल में फिर गैंगरेप, बड़े होटल के स्टॉफ ​ने दिया वारदात अंजाम

भोपाल। शहर में दिनों दिन अपराध बढ़ते जा रहे है। खासकर महिलाओं के विरूद्ध अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इसी के चलते राजधानी में एक बार फिर गैंगरेप की वारदात सामने आई है। यह घटना अंतरराज्यीय बस स्टैंड के पास की है। भोपाल के एक नामी होटल के कर्मचारी ने एक युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया।

जानकारी के अनुसार यह मामला गोविंदपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां मंडला की रहने वाली एक युवती के साथ आईएसबीटी बस स्टैंड होटल लाइन के पास भोपाल के एक नामी होटल में काम करने वाले कुछ लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

युवती को दिया गया था नौकरी का झांसा
बताया जा रहा है कि होटल में काम करने वाले एक व्यकित ने युवती को नौकरी का झांसा दिया था। जिसके चलते युवती उनके सम्पर्क में आई। उसके बाद उसी होटल में काम करने वाले कुछ लोगों ने इसी बहाने से युवती को बुलाया और उसके साथ ऐसी हरकत की।

भोपाल के नामी होटल में काम करता था युवक
घटना को अंजाम देने वाले युवक शहर की नामी होटल में काम करते हैं। उसी होटल में काम दिलवाने का झांसा देकर उन्होंने युवती को बुलाया और कुछ लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने पकड़े आरोपी
सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम देने वाले युवकों में दो को पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया है, बाकी की तलाश जारी है। पुलिस ने अन्य आरोपियों को ढूढ़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है। उनकी जानकारी मिलते ही आगे की कारवाई की जाएगी।

शहर में इसके पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदातें
आपको बता दें कि शहर में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी इस तरह के हादसे शहर में हो चुके है। इसके पहले भोपाल रेल्वे स्टेशन पर दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। राजधानी में भी लगातार इस तरह की वारदातें सुनने मिल रही है। हालही में मंदसौर रेप केस की घटना भी सामने आई थी। जिसके अंतर्गत सात साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था।