भोपाल

भोपाल सेंट्रल जेल: आतंकी घटनाओं से बचने के लिए लिया ये निर्णय

सिमी आतंकियों के जेल ब्रेक के कारण बदली व्यवस्था, कुछ ही दिन पहले हुआ था जेल पर पथराव।

2 min read
Oct 23, 2017
bhopal central jail security

भोपाल। राजधानी सेंट्रल जेल में भाई-दूज पर होने वाली खुली मुलाकात अब हमेशा के लिए बंद कर दी गई है। अब केवल ईद और रक्षाबंधन के दिन ही खुली मुलाकात की छूट रहेगी। बाकी सामान्य दिनों में जाली से टेलीफोन के जरिए मुलाकात की व्यवस्था कायम रहेगी। यह व्यवस्था शनिवार को भाईदूज पर खुली मुलाकात बंद करने के साथ लागू कर दी गई है।

आईबी अलर्ट के कारण निर्णय :
जेल सूत्रों का कहना है कि पिछले साल हुई सिमी आतंकी घटना को देखते हुए दीपावली के पहले आईबी का अलर्ट था कि सेंट्रल जेल में खुली मुलाकात के दौरान कोई बड़ी घटना हो सकती है। सिमी के आतंकी इसका फायदा उठा सकते हैं। इसलिए खुली मुलाकात पर रोक लगाई जाए।

रोक पर हुआ था हंगामा-पथराव
बीते शनिवार भाईदूज पर कैदी भाइयों से मिलने आई बहनों को सुरक्षा कारणों से जेल के बाहर ही रोक दिया गया। जेल प्रशासन ने सात दिन पहले ही इसका नोटिस भी चस्पा किया था, लेकिन नाराज बहनों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया और चक्काजाम कर दिया था। यह हंगामा झूमा-झटकी और पथराव तक बढ़
गया था।

पिछले साल हुई सिमी आतंकियों की घटना के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से भाई-दूज पर होने वाली खुली मुलाकात पर अब हमेशा के लिए रोक रहेगी। खुली मुलाकात अब सिर्फ रक्षाबंधन और ईद पर कराई जाएगी।
- दिनेश नरगावे, जेल अधीक्षक राजधानी सेंट्रल जेल

भाई दूज पर हुआ था पथराव:
वहीं अभी 2 दिन पहले ही भाईदूज के मौके पर जेल में बंद अपने भाइयों से मिलने गई बहनों को सुरक्षा कारणों से जेल के बाहर ही रोक दिया गया। इससे नाराज बहनों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया और हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। शनिवार को भाई दूज के मौके पर कुछ बहनें अपने भाइयों से मिलने के लिए सेंट्रल जेल पहुंची थी। लेकिन, सुरक्षा कारणों से जेल अधिकारियों ने उन्हें जेल के बाहर ही रोक दिया। इससे नाराज बहनों ने सड़क पर जमकर हंगामा कर जेल पर पथराव किया।
दरअसल राजधानी सेंट्रल जेल में भाईदूज पर जेल में बंद अपने भाइयों से मिलने गई बहनों को सुरक्षा कारणों से जेल के बाहर ही रोक दिया गया। इससे नाराज बहनों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया और चक्काजाम कर दिया।

Published on:
23 Oct 2017 11:31 am