3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

pulse scam in MP: अब मंत्रालय में बैठेंगे नरसिंहपुर कलेक्टर भोंसले

राज्य सरकार ने रविवार को दो आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए।

2 min read
Google source verification
pulse scam

भोपाल। इसके तहत नरसिंहपुर कलेक्टर रामराव भोंसले को उपसचिव गृह पदस्थ कर दिया गया है। उनके स्थान पर उपसचिव गृह अभय कुमार वर्मा को नरसिंहपुर कलेक्टर बनाया गया है। नरसिंहपुर में दाल खरीदी में गड़बड़ी सामने आने के बाद से भोंसले के हटने के हालात बन गए थे। सरकार ने दाल खरीदी को गंभीरता से लेते हुए भोंसले को फील्ड से हटाकर मंत्रालय में बैठा दिया है। आईएएस एस विश्वनाथन को मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल पदस्थ किया है।
2008 बैच के आईएएस विश्वनाथन को केंद्र ने मेघालय कॉडर से जून 2017 में ही मध्यप्रदेश कॉडर में स्थानांतरित किया है। तब से ही विश्वनाथन को पदस्थापना का इंतजार था। विश्वनाथन के पदभार ग्रहण करने पर स्वास्थ्य आयुक्त पल्लवी जैन गोविल मिशन संचालक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी। मध्यप्रदेश काडर में विश्वनाथन को सचिव संवर्ग के समकक्ष घोषित किया गया है।

इधर, अब एसपी राहुल कुमार संभालेंगे साउथ भोपाल :
शासन की ओर से पुलिस विभाग में भी परिवर्तन किया गया है, जिसके बाद अब राहुल कुमार लोधा को एसपी साउथ भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। 2011 बेच के राहुल कुमार वर्तमान में मंडला पुलिस अधीक्षक हैं। वहीं राकेश कुमार सिंह को एसपी रेल जबलपुर से मंडला पुलिस अधीक्षक और आरएस डहेरिया को 36वीं बटालियन से एसपी रेल जबलपुर पदस्थ किया गया है।

पिछले दिनों हुए तबादला आदेश के अनुसार एसपी साउथ सिद्धार्थ बहुगुणा का तबादला सीहोर किया गया था। जिसके बाद बहुगुणा एसपी मुख्यालय राजेश सिंह चंदेल को चार्ज देकर रिलीव हुए थे। इसके बाद से ही एसपी साउथ की पोस्टिंग को लेकर अटकलें चल रहीं थी।

जल्द लेंगे चार्ज: राहुल कुमार सतना जिले के प्रोबेशनर हैं। वे सीएसपी और एएसपी ग्वालियर भी रह चुके हैं। बतौर मंडला एसपी उनकी पहली पोस्टिंग थी। एसपी राहुल कुमार ने बताया कि वह अगले दो-तीन में रिलीव होकर एसपी साउथ का चार्ज ले लेंगे।

इधर,452 अधिकारियों पर सेवानिवृत्ति की तलवार:
प्रदेश पुलिस के अनफिट पुलिसकर्मियों को रिटायरमेंट देने के लिए गृह विभाग ने पिछले दिनों एक बैठक की। इसमें राज्य पुलिस सेवा के 452 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस उप अधीक्षकों के नाम सामने आए हैं। पुलिस मुख्यालय की तरफ से गृह विभाग को सूची सौंपी गई है, जिन्हें अब सर्विस रिकॉर्ड के आधार पर सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले कुछ दिनों में भ्रष्ट और अनफिट सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति देने की घोषणाएं की है। अनफिट या भ्रष्ट अफसरों को सेवानिवृत्ति देने के लिए गृह विभाग ने एक समिति बनाई है, जिसकी पहली बैठक पिछले दिनों हुई थी।

गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय से 20 साल की सेवा तथा 50 साल से ज्यादा की उम्र पार कर चुके एडिशनल एसपी व डीएसपी की जानकारी मांगी थी। सूत्रों के मुताबिक राज्य पुलिस सेवा के 452 अधिकारियों के नाम सामने आए हैं।

बताया जाता है कि गृह विभाग सभी 452 अफसरों के सर्विस रिकॉर्ड को अब खंगालेगा। इनमें से भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायतों, विभागीय जांचों व सर्विस के दौरान सजाओं के आधार पर रापुसे अधिकारियों की छंटनी की जाएगी।