विधानसभा चुनाव में 2008 की तुलना में 22 सीटों की बढ़त के साथ 165 सीटें...
भोपाल। सियासी गलियारों में ऐसा माना जाता है कि विधानसभा चुनाव 2013 में मोदी लहर का असर था। भाजपा ने नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव 2014 के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था।
पार्टी ने प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 2008 की तुलना में 22 सीटों की बढ़त के साथ 165 सीटें हासिल की थीं। इसके बावजूद शिवराज सरकार के 10 मंत्री और 26 विधायक हारे थे। वे विधानसभा चुनाव 2018 के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।
मैं चुनाव हारने के बाद भी क्षेत्र में सक्रिय रहा। लोगों से रोज मिलता हूं। उनके काम करता हूं। इस बार चुनाव जरूर लडूंगा।
- जीतू जिराती, पूर्व विधायक
हारने के बाद एक दिन भी घर नहीं बैठा हूं। लगातार क्षेत्र की सेवा कर रहा हूं। पार्टी आदेश करेगी तो जरूर चुनाव लड़ूंगा।
- कमल पटेल, पूर्व विधायक
अजय विश्नोई - जबलपुर की पाटन सीट से कांग्रेस के नीलेश अवस्थी से 12736 वोट से हारे थे। अजय आयकर छापे व स्वास्थ्य घोटाले में उलझ चुके हैं।
अनूप मिश्रा - विधानसभा चुनाव भितरवार से 6548 वोट हारे, फिर मुरैना से 2014 में सांसद बने। मिश्रा 2008 में ग्वालियर पूर्व से जीते थे।
कन्हैयालाल अग्रवाल - अग्रवाल पिछली बार बमोरी से कांग्रेस के महेंद्र सिंह सिसौदिया से हार गए थे।
करण सिंह वर्मा - इछावर से 744 वोट से हारे थे। इस बार फिर दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि, यहां नए दावेदारों ने चेहरा बदलने की मांग भी की है।
हरिशंकर खटीक- जतारा में कांग्रेस के दिनेश अहिरवार से 233 वोट से हार गए थे। खटीक चुनाव की तैयारी के लिए जुटे हैं।
बृजेंद्र प्रताप सिंह - पवई सीट पर कांग्रेस के मुकेश नायक से 11695 वोट से हारे थे।
लक्ष्मीकांत शर्मा - व्यापमं घोटाले में जेल में रह चुके हैं। 2013 में सिरोंज से कांगे्रस के गोवर्धन उपाध्याय से 1584 वोट से हारे थे। फिर शर्मा ने पार्टी छोड़ दी थी। वे हाल ही में सीएम से सार्वजनिक रूप से मिले।
रामकृष्ण कुसमरिया - 2013 में राजनगर से हारे थे।
दशरथ सिंह लोधी - दमोह की जबैरा सीट पर कांग्रेस के प्रताप सिंह से 11896 वोटों से हार गए थे।
ये विधायक हारे थे...
शिवमंगल सिंह तोमर - दिमनी
अरविंद भदौरिया - अटेर (उपचुनाव भी हारे।)
देवेंद्र जैन - कोलारस (उपचुनाव भी हारे।)
राजकुमार सिंह यादव - चंदेरी
सुरेंद्र सिंह गहरवार - चित्रकूट
जुगल किशोर बागरी - रैगांव
रामखेलावन पटेल - अमरपाटन
लक्ष्मण तिवारी - मऊगंज
(भाजपा छोड़ सपा से दावेदारी।)
पन्नाबाई प्रजापति - मनगंवा
नागेंद्र सिंह - गुढ़
विश्वमित्र पाठक - सिंहावल
सुदामा सिंह - पुष्पराजगढ़
हरेंद्रजीत सिंह बब्बू - जबलपुर प.
भगत सिंह नेताम - बैहर
रमेश भटेरे - लांजी
रामकिशोर कांवरे - परसवाड़ा
शशि ठाकुर - लखनादौन
ताराचंद बावरिया - परासिया
कमल पटेल - हरदा
हरि सिंह रघुवंशी - गंजबासौदा
आत्माराम पटेल - कसरावद
देवी सिंह पटेल - राजपुर
प्रेमसिंह पटेल - बड़वानी
मुकाम सिंह किराड़े - कुक्षी
जीतू जिराती - राउ
राधेश्याम पाटीदार - सुवासरा
दिवंगत रावदेशराज सिंह - मुंगावली