भोपाल

आपराधिक रिकॉर्ड वाले को बनाया उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री के बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को पत्र से मची खलबली

MP BJP- राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव की संगठन को शिकायत, भाजयुमो में निष्क्रिय नेताओं की ताजपोशी पर घमासान

2 min read
Apr 14, 2026
Letter from Rajvardhan Singh Dattigaon to BJP President Hemant Khandelwal

MP BJP- प्रदेश भाजपा द्वारा पांच साल के लंबे इंतजार के बाद जारी हुई भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर पार्टी के भीतर सियासी घमासान मचा है। विवाद की मुख्य वजह केंद्रीय नेतृत्व की तय गाइडलाइन से ज्यादा उम्र वालों के साथ-साथ आपराधिक रिकॉर्ड वालों को बड़े पद देने को लेकर है। विवाद इतना बढ़ा कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने संगठन के समक्ष नाराजगी जाहिर की। पूर्व मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने तो पार्टी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को बाकायदा पत्र लिखकर शिकायत कर डाली है। इसमें धार से उपाध्यक्ष बनाए गए जय सूर्या जैसे कई नामों पर आपत्ति जताई है।

7 उपाध्यक्ष, 8 मंत्री और 2 महामंत्री बनाए गए हैं

ये भी पढ़ें

रिश्तेदार के घर एक टाइम का भोजन कर किया गुजारा, आशा भोसले ने खुद सुनाई संघर्ष की दास्तान

मध्यप्रदेश में युवा मोर्चा की 56 सदस्यों की कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसमें 7 उपाध्यक्ष, 8 मंत्री और 2 महामंत्री बनाए गए हैं। नई कार्यकारिणी के कई नामों पर संगठन में जबर्दस्त विवाद है।

ज्यादा उम्र वालों का चयन भी बनी जड़, 35 साल से अधिक आयु वाले 10 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में पदाधिकारी बना दिया

पार्टी द्वारा स्पष्ट निर्देश हैं कि युवा मोर्चा में 35 साल की आयु सीमा तक के ही सदस्य भाग लेंगे। इसके बावजूद 35 साल से अधिक आयु वाले 10 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में पदाधिकारी बना दिया गया। इनके नाम भी वायरल हो रहे हैं। ज्यादा उम्र वालों की सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए अनिल वर्मा, विवेक शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शोभित नाथ शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रुति सिंह सहित कई नाम शामिल है। इन सभी की उम्र 35 साल से ऊपर होने का दावा किया जा रहा है।

धार के उपाध्यक्ष पर उठाई आपत्ति, पूर्व मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा है कि उनके क्रियाकलापों के बारे में पार्टी को अवगत कराया

शिकायत में बताया गया कि कुछ समय पूर्व उन्होंने बयान दिया था। पूर्व मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा है कि उनके क्रियाकलापों के बारे में पार्टी को अवगत कराया है। कैसे वो ढाई साल से जिले और विधानसभा क्षेत्र से निष्क्रिय रहे और उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी है। अभी आगे पार्टी को तय करना है। दत्तीगांव के अलावा कई वरिष्ठ नेताओं ने हेमंत खंडेलवाल से व्यक्तिगत नाराजगी जाहिर की है।

आपराधिक रिकॉर्डों की जानकारी नहीं: टेलर

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि जय सूर्या जिला अध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे हैं। आपराधिक रिकॉर्ड की मेरे पास कोई जानकारी नहीं है। दत्तीगांव पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, उनकी शिकायत को पार्टी के शीर्ष नेता देखेंगे। बाकी जितने पदाधिकारी बनाए हैं, सबकी उम्र 35 साल या उसके अंदर है।

ये भी पढ़ें

MP News- अनचाहे गर्भ को छुपाने अस्पतालों में बढ़ी लड़कियां की भीड़, जानलेवा बनीं अबॉर्शन पिल
Updated on:
14 Apr 2026 08:35 am
Published on:
14 Apr 2026 08:34 am
Also Read
View All