Lok Sabha Election 2024. चुनाव आयोग ने अभी से शुरू कर दी लोकसभा चुनाव की तैयारी...। अप्रैल-मई में हो सकते हैं देशभर में चुनाव...।
Lok Sabha Election 2024. हाल ही में खत्म हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू होने वाली है। इससे पहले ही भारत निर्वाचन आयोग की ओर से एक जनवरी से 22 जनवरी 2024 के बीच वोटर लिस्ट में नाम जोड़े जाएंगे। मतदाता किसी प्रकार का सुधार कार्य या अपडेट कराने के लिए फॉर्म भर सकेंगे। गौरतलब है कि देश में लोकसभा चुनाव 2024 अप्रैल-मई माह में होने वाले हैं।
मध्यप्रदेश में हाल ही में विधानसभा चुनाव 2023 संपन्न हुए हैं। इस चुनाव में लाखों नए मतदाता जोड़े गए थे। कई नए मतदाता भी शामिल हुए हैं। इन सभी ने विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। अब जिनके नाम विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाए हैं या जो 18 साल पूरे नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह अच्छा मौका है।
भारत निर्वाचन आयोग ने 1 जनवरी से 22 जनवरी 2024 के बीच वोटर लिस्ट को अपडेट करने का काम किया जा रहा है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन फरवरी 2024 को किया जाएगा। हाल ही में विधानसभा चुनावों के लिए फाइनल मतदाता सूचा का प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 को किया गया था। इसके अनुसार भोपाल शहर में अब 21 लाख मतदाता हो गए हैं। इसके अलावा एक जनवरी से 1 अक्टूबर तक 18 साल की आयु पूरी करने वाले भी मतदाता सूची में जुड़ सकते हैं। यह सभी लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयाग कर पाएंगे।
अक्टूबर तक 17 लाख मतदाता बढ़े
चुनाव आयोग ने 4 अक्टूबर 2023 को जो प्रेस कांफ्रेंस की थी उसके अनुसार प्रदेश में 17 लाख नए मतदाता बढ़ गए हैं। प्रदेश में सामान्य मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 हो गई है। इसमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 और महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 है और थर्ड जेंडर 1373 हैं। रक्षा सेवा के मतदाताओं की संख्या 75 हजार 304 है, इनमें 73 हजार 20 लाख पुरुष हैं और महिला मतदाताओं की संख्या दो हजार 284 है। इसी प्रकार प्रदेश में कुल कुल 5 करोड़ 61 हजार 36 हजार 229 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 6 लाख 53 हजार 640 सीनियर सिटीजन मतदाता और 5 लाख 5 हजार 146 दिव्यांग मतदाता और 99 अप्रवासी भारतीय हैं।
चार प्रमुख जिलों में मतदाताओं की संख्या