21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhopal RTO Officer Murder: ‘इंटरकास्ट मैरिज’ बनी मर्डर का कारण ! ‘परिवार’ और ‘ब्वॉयफ्रेंड’ में बुरी तरह से उलझी थी मीनाक्षी

Bhopal RTO Officer Murder: भोपाल में आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हत्या के मामले में अपडेट के अनुसार वे दतिया में पदस्थ थीं और छुट्टी पर भोपाल आई थीं। परिवार ने इंटरकास्ट मैरिज को लेकर पहले इनकार किया था।
2 min read
Google source verification
आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले (Photo Source - Patrika)

आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले (Photo Source - Patrika)

Bhopal RTO Officer Murder:मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले मर्डर मामले में लगातार अपडेट सामने आ रहे है। दतिया से हमारे रिपोर्टर अब्दुल शरीफ ने बताया कि मीनाक्षी गोखले दतिया आरटीओ परिवहन निरीक्षक के पद पर थी। आरटीओ के पास ही स्थिति सरकारी क्वार्टर मिला हआ था। वे बीते 14 सितंबर से तीन दिन की छुट्टी लेकर गई थी। इसके बाद उन्हें और रुकना होगा, इसलिए फिर से छुट्टी बढ़ा ली थी। उनके साथ काम करने वाले सहयोगियों ने बताया कि वे सामान्य स्वभाव की महिला थी। सभी से अच्छे से मिलती थीं। किसी को नहीं पता था कि भोपाल में ये घटना घटित हो जाएगी। ये भी जानकारी मिली है कि मीनाक्षी की सहेली और 3 साल की बच्ची रविवार की शाम को छिंदवाड़ा से भोपाल आई थीं। भोपाल से मीनाक्षी, उनकी सहेली और बच्ची को इंदौर जाना था।

भनवारी गांव का रहने वाला है पवन

आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले मर्डर मामले में सीधी से पत्रिका रिपोर्टर शुभम तिवारी की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी पवन द्विवेदी बहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भनवारी गांव का रहने वाला है। यह गांव जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर सीधी-सिंगरौली मार्ग पर है। उसकी इंदौर में प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के दैरान मिनाक्षी से मुलाकात हुई थी।

इंटरकास्ट मैरिज के चलते किया इनकार

मृतका मीनाक्षी के पिता ने आरोप लगाया कि पवन द्विवेदी शादी के लिए उस पर दबाव बना रहा था। पवन को मीनाक्षी के परिवार वाले पहले से जानते थे। मीनाक्षी के पिता के अनुसार करीब एक साल पहले मीनाक्षी का तलाक हुआ था। दोनों के बीच पिछले सप्ताह भी शादी की बात को लेकर विवाद हुआ था। पिता ने बताया कि इंटरकास्ट मैरिज के चलते परिवार ने पहले शादी से इनकार किया था, लेकिन पवन के घरवालों के राजी होने पर शादी पर विचार करने की बात कही थी। मीनाक्षी की हत्या के पीछे शादी का दबाव होने की आशंका पिता ने जताई है। उन्होंने बताया कि पवन मिनाक्षी के साथ जीने-मरने की कसमें भी खाता था।

ये है पूरा मामला

जानकारी के लिए बता दें कि शहर में आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले (45) का शव उनके ही घर में मिला है। पुलिस को शरीर पर चोटों के निशान भी मिले है। जानकारी के मुताबिक मीनाक्षी अपनी तीन साल की बेटी के साथ रहती थीं। सोमवार सुबह पुलिस को मिनाक्षी की रूममेट ने घटना की पूरी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस मौके पर मीनाक्षी के घर पहुंची। पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि मीनाक्षी का प्रेमी दो दिन पहले 609 किमी. उससे मिलने के लिए सीधी से भोपाल आया था। वो मीनाक्षी के साथ ही रूम में रुका था।