21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्स पर ट्रोल हो रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया! जानिए क्यों भड़क रहे लोग

Union Minister Jyotiraditya Scindia : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे, हैशटेग जनता का गद्दार सिंधिया से उनपर पर कमेंट किए जा रहे
2 min read
Google source verification
Jyotiraditya Scindia

union minister jyotiraditya scindia - फोटो सोर्स- IANS

Union Minister Jyotiraditya Scindia : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। एक्स पर कई यूजर्स उनके रवैए के प्रति नाराजगी जता रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने एक वायरल वीडियो को लेकर लोगों के निशाने पर आ गए जिसमें वे मध्यप्रदेश के गुना (गुलाबगंज) में जर्जर सड़क की शिकायत कर रहे एक ग्रामीण पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र गुना के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। ज्योतिरादित्य सिंधिया आम लोगों से भी मिले और उनकी समस्याएं भी जानीं। आमजनों की परेशानियों, शिकायतों संबंधी अनेक आवेदन भी लिए।

दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से गुलाबगंज में कुछ ग्रामीणों ने खराब सड़क की शिकायत की। सड़क निर्माण को लेकर विरोध भी जताया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से बातचीत करते हुए एक युवक ने सीधे चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दे दी। इसपर सिंधिया नाराज हो गए और स्पष्ट कहा कि ऐसी भाषा शैली में मुझसे बात न करें।

युवक ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरात्यि सिंधिया से सीधे शब्दों में कह दिया कि समय रहते हुए यदि सड़क नहीं बनी तो वे आगामी चुनावों में वोट नहीं देंगे। यह बात सुनकर सिंधिया गुस्सा हो गए और उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए युवक से कहा, "यह भाषा मेरे सामने कभी इस्तेमाल मत करना।" केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह भी कहा कि वे निवेदन करें, काम करना उनकी जिम्मेदारी है। इसके बाद वे आगे निकल गए।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया:

गुलाबगंज में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरात्यि सिंधिया और युवक के बीच हुई इस बातचीत का वीडियो वायरल हो गया। इसपर आमलोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। इतना ही नहीं, इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक्स (पूर्व ट्विटर) पर ट्रेंड भी होने लगे। कई यूजर्स ने उनके रवैए पर ऐतराज जताया।

लोकतंत्र में सवाल, जवाब और जवाबदेही-तीनों जरूरी

अमित शर्मा नामक एक यूजर ने लिखा कि लोकतंत्र में सवाल, जवाब और जवाबदेही-तीनों जरूरी हैं। अन्य अनेक लोगों ने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों को अहंकार दिखाने की बजाय विनम्र होना चाहिए। अब राजशाही नहीं है और जनता जनार्दन है इसलिए उनके सवालों का सम्मान करना चाहिए।

कुछ लोगों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थन भी किया

हालांकि कुछ लोगों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थन भी किया है। शिवपुरी के प्रिंस तोमर ने उन्हें जननायक बताते हुए कहा कि जमीन पर काम करने वाले नेताओं और जनता का रिश्ता आत्मीय होता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया हर संकट में गुना की जनता के साथ खड़े रहते हैं, उनके समर्पण पर सवाल उठाना केवल राजनीतिक दुर्भावना है।