21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात बीजेपी ने एमपी को दी चुनौती, राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी को संभालना पड़ा मैदान

Gujarat BJP Challenge MP युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बढ़ाया उत्साह, वड़नगर से वाराणसी तक की यात्रा को सेवा यात्रा का दिया नाम
2 min read
Google source verification
वड़नगर वाराणसी सेवा यात्रा पर गुजरात बीजेपी की चुनौती @BJP4Gujarat

वड़नगर वाराणसी सेवा यात्रा पर गुजरात बीजेपी की चुनौती @BJP4Gujarat

MP BJP : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता जुटे हैं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में एक यात्रा भी निकाली जा रही है। गुजरात के वड़नगर से शुरु हुई यह यात्रा वाराणसी तक जाएगी। इस दौरान एमपी से भी होकर गुजरेगी। वड़नगर से वाराणसी तक की इस यात्रा को सेवा यात्रा का नाम दिया गया है। यात्रा संचालन के लिए गुजरात बीजेपी ने मध्यप्रदेश भाजपा को चुनौती देते हुए कहा— संभाल लोगे न! इसके जवाब में युवा नेताओं ने डांस करते हुए यात्रा का स्वागत किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी ने खुद इंदौर आकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा वड़नगर से वाराणसी तक और वाराणसी से वड़नगर तक की यात्रा निकाली जा रही है। इसके लिए युवा कार्यकर्ताओं में जबदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी खुद मैदान पर उतरे। सेवा यात्रा को ध्यान में रखते हुए वे दो दिनों के इंदौर दौरे पर आए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और सुशासन के 25 साल पूरे होने वाले हैं, इसलिए पूरे देश में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वड़नगर से वाराणसी और वाराणसी से वड़नगर तक सेवा यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें हमारे युवा गांवों में जाकर लोगों के सामने सेवा के नए काम पेश कर रहे हैं।

'सेवा संकल्प यात्रा' में शामिल होने आया

हेमांग जोशी ने कहा कि सेवा यात्रा को भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिस तरह से यात्रा का स्वागत हो रहा है वह उत्साह बढ़ाने वाला है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी ने इंदौर में बताया कि मैं भी आज इस 'सेवा संकल्प यात्रा' में शामिल होने आया हूं। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों तक, जिन ग्रामीण इलाकों से यह यात्रा गुजरेगी, वहां हम सभी सेवा स्वयंसेवकों के साथ मिलकर सेवा कार्यों में हिस्सा लेंगे।

वडनगर वाली यात्रा अब आपके यहाँ… संभाल लोगे ना?

भारतीय जनता युवा मोर्चा की वड़नगर से वाराणसी और वाराणसी से वड़नगर तक निकाली जा रही सेवा यात्रा के संबंध में गुजरात बीजेपी ने एमपी बीजेपी को चुनौतीपूर्ण अंदाज में सूचना दी। उन्होंने एमपी के कार्यकर्ताओं से पूछा— यात्रा संभाल लोगे ना! इसपर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने यात्रियों पर खूब पुष्पवर्षा की। इधर एमपी बीजेपी ने अपने सोशल एकाउंट पर गुजरात बीजेपी को जवाब देते हुए देश के दिल में यात्रा का स्वागत करने की बात कही।

गुजरात बीजेपी ने अपने सोशल एकाउंट पर यात्रा के संबंध में एमपी बीजेपी को लिखा:

@BJP4MP, वडनगर वाली यात्रा भी अब आपके यहाँ… संभाल लोगे ना?

एमपी बीजेपी ने अपने सोशल एकाउंट पर इसके जवाब में लिखा:

एक यात्रा काशी से, एक वडनगर से; दोनों देश के दिल में…

झाबुआ में स्वागत है।