21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम, जाते-जाते फिर सक्रीय हुआ मानसून, कई जिलों में होगी भारी बारिश

Heavy Rain Alert : मौसम विभाग के अनुसार, 21 सितंबर यानी आज मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे निम्न दबाव क्षेत्र बनना शुरु हुआ है, जो और 22 सितंबर को मजबूत होगा। इससे 23 सितंबर से एमपी में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और 24 सितंबर से कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है।
2 min read
Google source verification
Heavy Rain Alert

इंदौर के आसमान में फिर डेरा जमाते बादल (फोटो सोर्स: Patrika)

MP Weather Update : मध्य प्रदेश से वैसे तो मानसून की विदाई का सिलसिला शुरु होने को है, लेकिन जाते जाते एक बार फिर मानसूनी बारिश का दौर शुरु होने वाला है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बन रहा मौसम का नया तंत्र प्रदेश में 24 सितंबर से असर देखने को मिल सकता है। राजधानी भोपाल स्थित मौसम केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे पहले प्रदेश के कई हिस्सों में रिमझिम बारिश होने का अनुमान है।

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश में अब तक औसत 33.9 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। ये सामान्य बारिश 37.3 इंच का करीब 91 फीसद है। यानी मानसूनी कोटे से अभी भी करीब 9 फीसद कम बारिश दर्ज की गई है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार तक निम्न दवाब का क्षेत्र उत्तर अंडमान सागर के आसपास बना था, जो रविवार को आगे बढ़ा है। अनुमान है कि, यही सिस्टम पश्चिम-उत्तर दिशा में बढ़कर मजबूत होगा। इसके अलावा, 21 सितंबर यानी आज भी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जो 22 सितंबर को और अधिक मजबूत हो सकता है। इन दोनों सिस्टमों के असर से 23 सितंबर से एक बार फिर प्रदेश में कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। वहीं, 24 सितंबर से इसके प्रभाव से कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

24 को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग का कहना है कि, आगामी 24 सितंबर को प्रदेश के छतरपुर, सतना, दमोह, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में भारी बारिश की संभावना है। यानी मानसून की विदाई से ठीक पहले प्रदेश में एक बार और भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।