
MP Weather update: सर्दी के दौर के बीच चक्रवाती तूफान अकवान के कारण मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। नमी के चलते सर्दी पर फिर अल्प विराम लग गया है। एमपी के भोपाल शहर के न्यूनतम तापमान में फिर डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी हो गई, जबकि अधिकतम तापमान भी 1.8 डिग्री बढ़ गया। अगले दो तीन दिन तापमान में बढ़ोतरी का क्रम रह सकता है, जिससे सर्दी का असर थोड़ा कम होगा, हालांकि सुबह, शाम ठंडक बनी रहेगी। वहीं तीन दिन बाद फिर तापमान गिरेगा।
पिछले तीन चार दिन से उत्तरी हवा के प्रभाव से सर्दी बढ़ने लगी थी और तापमान भी 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया था। अकवान तूफान के कारण बादलों की मौजूदगी और न रात में सर्द उत्तरी हवाओं का प्रभाव कमजोर हो गया है। सुबह 8 बजे न्यूनतम विजिबिलिटी 2 हजार मीटर रही, वहीं दिन में बादलों की आवाजाही लगी रही। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। जो दो दिनों की तुलना में डेढ़ डिग्री अधिक रहा।
मौसम विभाग का कहना है कि आगे मौसम का शुष्क रहेगा। छग की ओर लो प्रेशर के चलते आंशिक बादल दिखाई दिए थे, लेकिन आने वालो दो दिनों में बादल रह सकते हैं, साथ ही कई जगहों पर बारिश का अनुमान भी लगाया जा रहा है। जिससे तापमान में गिरावट की संभावना हैं।
देवउठनी एकादशी पर हुई आतिशबाजी और बढ़ती ठंड ने राजधानी की हवा को बिगाड़ दिया। शहर का औसतन एक्यूआइ 160 से बढ़कर 390 तक पहुंचा। त्योहार के बाद शहर के 40 से अधिक इलाकों में वायु गुणवत्ता खराब स्तर पर पहुंची, जिससे सांस और हृदय रोगियों की चिंता बढ़ गई है। आतिशबाजी के चलते सड़कों और कॉलोनियों में करीब दस क्विटल बारूद व पटाखों का कचरा जमा हो गया। हवा की धीमी गति और सर्दी के कारण प्रदूषक कण जमीन के करीब टिके रहेंगे, जिससे शहर की हवा अगले करीब आठ दिनों तक प्रभावित रह सकती है। 21 नवंबर को भोपाल के विभिन्न निगरानी केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर चिंताजनक रहा। सुबह-शाम धुंध व धुएं से दृश्यता घटने के साथ आंखों में जलन, खांसी और सांस फूलने की शिकायतें बढ़ रही है।
ठंड और बारूद के धुएं से केंड और माल के सूजन व जकड़न बढ़ती है। अस्थमा और सांस के मरीज सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें, नियमित इनहेलर व दवाएं लें, मास्क पहनें और सांस फूलने या सीने में दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। -डॉ. लोकेन्द्र दवे, श्वास रोग विशेषज्ञ