भोपाल

Big Breaking: ये दिग्गज नेता आधी रात को हुआ भाजपा में शामिल, कांग्रेस के उड़े होश

Big Breaking: ये दिग्गज नेता आधी रात को हुआ भाजपा में शामिल, कांग्रेस के उड़े होश

2 min read
May 04, 2018
bjp

भोपाल। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के भोपाल दौरे से ठीक पहले सिवनी से पहली बार के निर्दलीय विधायक दिनेश राय मुनमुन गुरुवार रात भाजपा में शामिल हो गए। इसकी खबर फैलते ही कांग्रेस समेत कई पार्टियों में खलबली मच गई। निर्दलीय विधायक राय ने भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह की मौजदगी में रात को ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इससे पहले राय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सीएम हाउस में एक घंटे तक चर्चा की। उसके बाद यह निर्णय लिया गया।

अमित शाह के दौरे से ठीक पहले निर्दलीय विधायक का भाजपा में आना काफी अहम माना जा रहा है। राय महाकौशल क्षेत्र से विधायक हैं, इसलिए भाजपा की इस कवायद को सियासी नजरिये से काफी अहम माना जा रहा है। राय शराब कारोबारी भी हैं। इधर, शुक्रवार को भेल दशहरा मैदान पर आयोजित अमित शाह के कार्यक्रम में भी राय पहुंच चुके हैं। वे मीडिया से रूबरू हो रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह राय को अमित शाह से मिलवाने वाले हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने आधी रात को पार्टी कार्यालय में मुनमुन को सदस्यता ग्रहण कराई। इससे पहले मुनमुन राज्यमंत्री संजय पाठक के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे और भाजपा में शामिल होने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद मुनमुन भाजपा कार्यालय गए, जहां प्रदेश अध्यक्ष सिंह उपस्थित थे।

मुनमुन ने कहा कि भाजपा ने मेरे क्षेत्र का विकास किया। बिना शर्त के भाजपा में शामिल हुआ हूं। मेरे टिकट के बारे में फैसला पार्टी करेगी। शुक्रवार को वे शाह के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कांग्रेस को बड़ा झटका
निर्दलीय विधायक मुनमुन राय महाकौशल इलाके के हैं। और काफी दबदबा रखते हैं। कांग्रेस ने इसी क्षेत्र से कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है। माना जा रहा है कि भाजपा ने कमलनाथ को बड़ा झटका देते हुए मुनमुन राय को अपने पाले में खींच लिया। इससे पहले कई पार्टियां भी राय को अपने पाले में खींचने की कोशिश कर चुकी हैं।

राज्य स्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित करेंगे शाह
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को थोड़ी देर में भोपाल के भेल दशहरा मैदान पहुंचने वाले हैं। वे यहां छह हजार कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव में जीत का मंत्र बताएंगे। इसी समय वे चुनाव का शंखनाद भी कर सकते हैं। भेल दशहरा मैदान में आयोजित भाजपा प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक में ज्यादातर कार्यकर्ता, मंत्री, विधायक, जिला अध्यक्ष सभी पहुंच पहुंच गए हैं।

Published on:
04 May 2018 11:56 am