भोपाल

बड़ी खबर : भाजपा सांसद और करणी सेना की संदिग्ध गतिविधियों के फोटो हुए वायरल! पढ़िए पूरी खबर

युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हेमंत सिंह चौहान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस फोटो को पोस्ट किया है।  

2 min read
Jan 10, 2018

भोपाल। अक्सर सोशल मीडिया में कई ऐसी बातें वायरल हो जाती हैं, जिन्हें व्यक्ति कई बार छुपाने की कोशिश करते हैं। लेकिन इसके बावजूद ये खबरें वायरल हो जाने से ये वीडियो या फोटो सुर्खियों में छा जाते हैं। ऐसा ही फोटो इन दिनों एक भाजपा नेता का भी हुआ है। जिसे कांग्रेस के एक नेता ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि ऐसा लगता है जैसे सांसद ही जुआ खेल रहे हैं।

ये है मामला
दरअसल कई बार अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले उज्जैन के सांसद चिंतामणि मालवीय इस बार खुद विवादों में घिर गए हैं। उनका एक ताश खेलते हुए फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

ये भी पढ़ें

Murder of Child in bhopal: हत्या के आरोपी के थे इनसे अवैध संबंध!- देखें वीडियो

उनके अलावा इस फोटो में श्री राजपूत करणी सेना के नेता शिवप्रताप सिंह भी दिखाई दे रहे हैं।
इस फोटो को युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हेमंत सिंह चौहान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया है। फोटो में सांसद मालवीय जुआ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनके साथ राजपूत करणी सेना के नेता शिवप्रताप सिंह बैठे हुए हैं।
दरअसल, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व हाल ही में हुए गुजरात चुनाव के प्रभारी हेमंतसिंह चौहान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस फोटो को पोस्ट किया है, जिसमें उज्जैन के सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय कुछ भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ताश खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फेसबुक पर शेयर किए गए फोटो में सांसद मालवीय के हाथों में ताश के पत्ते दिख रहे हैं। मालवीय के साथ बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिर पर नरेन्द्र मोदी , कमल निशान की टोपियां पहन रखी है। वहीं फोटो में एक बच्चा हाथ में भाजपा का झंडा लिए खड़ा है।

खास बात यह है कि पद्मावती फिल्म का विरोध कर चर्चा में आई श्री राजपूत करणी सेना के नेता शिवप्रतापसिंह भी फोटो में सांसद मालवीय के पास बैठे हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह फोटो लोकसभा चुनाव 2014 का है और चुनाव प्रचार के दौरान किसी ग्रामीण क्षेत्र में लिया गया है।

ये भी पढ़ें

Election 2018: ये हैं कांग्रेस का नया प्लान, ऐसे टटोलेगी जनता की नब्ज
Published on:
10 Jan 2018 12:19 pm
Also Read
View All