भोपाल

बड़ी खबरः बीजेपी अध्यक्ष की कुर्सी पर खतरा, किसी भी वक्त हो सकती है नए नाम की घोषणा

मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की रवानगी तय मानी जा रही है। उज्जैन में RSS प्रमुख मोहन भागवत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और...।

3 min read
Jan 06, 2018

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की रवानगी तय मानी जा रही है। उज्जैन में RSS प्रमुख मोहन भागवत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच गुप्त मंत्रणा के बाद इस बात के संकेत मिले हैं।

ये भी पढ़ें

खुशखबरीः अब ट्रेन में ले सकते हैं अलग-अलग राज्यों के ट्रेडिशनल फूड्स का मजा

तीनों दिग्गजों के बीच हुई गुप्त बैठक को बड़ा अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ा फेरबदल, मंत्रिमंडल विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। सूत्रों की माने तो जल्द ही भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की जगह नए अध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है।

चुनाव 2018 की तैयारी
भाजपा हाईकमान की नजर अब मध्यप्रदेश और उन राज्यों पर है, जहां चुनाव होने वाले हैं। सभी राज्यों में अब चुनावी रणनीति के मुताबिक ही संगठन का चेहरा तैयार किया जाएगा। मध्यप्रदेश के बड़े नेता चाहते हैं कि वे प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में ही चुनाव हो, लेकिन पार्टी का ही एक वर्ग और हाईकमान खुद चाहता है कि अगला चुनाव किसी ऊर्जावान नेता के नेतृत्व में लड़ा जाए।

अंतर्कलह से हुई भाजपा की किरकिरी
नंदकुमार सिंह चौहान को बदलने की सुगबुगाहट इसलिए भी है कि पार्टी में काफी समय से खींचतान और अंतर्कलह बढ़ गई है। इससे संगठन कमजोर ही हुआ है। इसके अलावा कई बार चौहान का विवादास्पद बयान भी आने से संगठन की किरकिरी ही हुई है। इन्हीं वजहों से भाजपा को हाल ही में हुए अटेर और चित्रकूट चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है।

ये हो सकते हैं उत्तराधिकारी
प्रदेश अध्यक्ष चौहान के स्थान पर कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह और कैलाश विजयवर्गीय का नाम लिया जा रहा है। पिछले साल उत्तरप्रदेश और गुजरात चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नरोत्तम मिश्र और भरोसेमंद भूपेंद्र सिंहको भी संगठन प्रमुख बनाया जा सकता है। इसके अलावा पार्टी के कुछ नेताओं की मांग चली तो केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को फिर से प्रदेश भाजपा में वापस बुलाया जा सकता है। तोमर दो बार मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। 2008 और 2013 के चुनाव तोमर के कार्यकाल में ही हुए थे।

विजयवर्गीय की वापसी की चर्चा
मध्यप्रदेश में मंत्री रह चुके कैलाश विजयवर्गीय को भाजपा के केंद्रीय संगठन में महामंत्री बनाया गया है। उन्हें विभिन्न राज्यों का भी प्रभार देकर चुनाव लड़ा गया था। सूत्रों के मुताबिक कैलाश विजयवर्गीय को मध्यप्रदेश में फिर सक्रिय किया जा सकता है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के दिग्गज नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में शामिल किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार इस बार नए चेहरों को भी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस फेरबदल में उन लोगों को भी जिम्मेदारी मिल सकती है जिन्होंने पिछले लगातार दो चुनावों में भाजपा को जीत दिलाई है।


हवा में ही रहने तो बातें
इधर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि हवाई बातों को हवा में ही रहने देना चाहिए। वो एक दिन उड़ते-उड़ते थककर बैठ जाएगी।

MUST READ

ये भी पढ़ें

MP में भाजपा की मुश्किल बढ़ाने आ रही है शिवसेना, बनाया सीक्रेट प्लान
Published on:
06 Jan 2018 02:31 pm
Also Read
View All