भोपाल

Big News: मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिल सकता है एक्सटेंशन, ये है बड़ी वजह

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव इस माह में पांचवीं बार मंगलवार को फिर मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात हुई।

2 min read
Aug 27, 2025
chief secretary anurag jain
सीएस अनुराग को मिल सकता है एक्सटेंशन (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)

MP News: प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) इस माह में पांचवीं बार मंगलवार को फिर मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात हुई। सीएम ने शाह के पिछले निर्देशों के आधार पर काम की रिपोर्ट दी। सियासी चर्चाएं भी हुई। बताते है, मुख्य सचिव को लेकर भी चर्चा हैं। उनके एक्सटेंशन के आसार है। दरअसल, मुख्य सचिव अनुराग जैन(Chief Secretary Anurag Jain) का कार्यकाल 5 दिन बाद 31 अगस्त हुई को खत्म हो रहा है। बता दें, इससे पहले सीएम 23, 18, 12 और 7 अगस्त को भी दिल्ली गए थे।

नियुक्तियों पर केंद्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन

मप्र भाजपा के लिए निगम मंडलों में नियुक्ति बड़ा विषय है। सूत्रों के मुताबिक यह बड़े नेताओं के लिए अपनों की नियुक्ति कराने का बड़ा और अंतिम अवसर है, जिसे कोई नहीं गंवाना चाहते। यही वजह है कि विधिवत रायशुमारी के बावजूद बात नहीं बन रही है। ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन जरुरी है। वहीं सीएस अनुराग जैन का 31 अगस्त को कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। उनको सेवा विस्तार मिलेगा या नया मुखिया मिलेगा, इस संशय पर भी केंद्रीय नेतृत्व की राय जरूरी है।

अनुराग का आना अहम

Chief Secretary Anurag Jain

दरअसल, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जबलपुर के कार्यक्रम के बाद दिल्ली रवाना हुए। उनके साथ ही सीएम डॉ. मोहन यादव भी पहुंचे। इस बीच सीएस अनुराग जैन(Chief Secretary Anurag Jain) अलग से दिल्ली पहुंचे। अभी तक सीएस को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन सीएम डॉ. मोहन इस मामले में शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर चुके हैं। अनुराग को 1 अक्टूबर 2024 को सीएस बनाया गया था।

सिंहस्थ-28 पर भी मंथन

दिल्ली में गृह मंत्री शाह, नड्डा, सीएम समेत अन्य केंद्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश के विकास पर मंथन हुआ। इसमें अहम विषय सिंहस्थ का रोडमैप था। इस पर कई पहलुओं पर चर्चा हुई। बताते हैं, सरकार ने सिंहस्थ से जुड़े काम की रिपोर्ट दी। नए काम की योजना बताई। इसमें भीड़ प्रबंधन, लोक परिवहन पर जोर दिया गया। सुरक्षा से जुड़े मसले पर बातचीत हुई।

Updated on:
27 Aug 2025 08:30 am
Published on:
27 Aug 2025 08:16 am