भोपाल

BIG BREAKING: बीजेपी विधायक के बेटे ने दी कांग्रेस नेता सिंधिया को धमकी, गांव में आए तो गोली मार देंगे

BIG BREAKING: बीजेपी विधायक के बेटे ने दी कांग्रेस नेता सिंधिया को धमकी, गांव में आए तो गोली मार देंगे

3 min read
Sep 03, 2018
BIG BREAKING: बीजेपी विधायक के बेटे ने दी कांग्रेस नेता सिंधिया को धमकी, गांव में आए तो गोली मार देंगे

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को जान से मारने की धमकी दी गई है। मध्यप्रदेश के हटा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता और विधायक उमादेवी खटीक के बेटे ने यह धमकी दी है। इस धमकी के बाद प्रदेश में राजनीति गर्मा गई है। मध्यप्रदेश में सिंधिया को यह धमकी दूसरी बार मिली है। गौरतलब है कि सिंधिया 5 सितंबर को दमोह जिले के हटा में परिवर्तन रैली को संबोधित करने आने वाले हैं।

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के हटा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक उमा देवी खटीक एवं भाजपा नेता लालचंद्र खटीक के बेटे प्रिंसदीप ने अपने फेसबुक वॉल पर यह धमकी सार्वजनिक की है। प्रिंसदीप ने सोमवार देर रात को यह विवादित पोस्ट की है।

ये भी पढ़ें

अब साउथ की फिल्म में हीरो बने शिवराज, कांग्रेस के तीन दिग्गजों को बताया विलेन

क्या था पोस्ट में
प्रिंसदीप की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई। इस पोस्ट में प्रिंसदीप ने गुना से कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को खुली धमकी दे डाली थी। उसने लिखा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हटा आगमन को लेकर चेतावनी जारी की थई। इसमें लिखा था कि सिंधिया यदि उपकासी गांव में कदम रखेंगे तो उन्हें गोली मार दी जाएगी।

विधायक पुत्र ने हटाई पोस्ट
सोमवार को सुबह राजनीति गर्माने के बाद विधायक पुत्र ने अपने फेसबुक से यह धमकी हटा ली। लेकिन, जब तक काफी जगहों पर यह पोस्ट शेयर हो चुकी थी। कांग्रेस समर्थक कार्यकर्ता इसे काफी वायरल कर रहे हैं।

इससे पहले भी सिंधिया को मिली थी धमकी
इससे पहले 9 जनवरी को भी मध्यप्रदेश में किरार समाज के कार्यक्रम के मंच से सिंधिया को धमकी मिली ली। इस सभा में मुख्यमंत्री के बेटे कार्तिकेय भी मौजूद थे। यह धमकी शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा में आयोजित किरार धाकड़ समाज के सम्मेलन में किरार सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम धाकड़ ने दी थी। उन्होंने कहा था कि यदि शिवराज सिंह पर उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे और जुबान जलाई तो जुबान काट लेंगे। उन्होंने कहा था कि हम धागड़ हैं, धाकड़ ही रहेंगे और ठिकाने लगा देंगे।

कांग्रेस बोली-शिवराज दें जवाब
सिंधिया को मिली धमकी के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने पत्रिका से कहा कि यह संघ विचारधारा के अनुरूप भाजपाई हिंसा का माहौल मध्यप्रदेश में परोसना चाहते हैं। किस तरह से बाद में फेसबुक से पोस्ट हटा ली गई, यह इस आरोप की पुष्टि करती है। कांग्रेस को लगातार कोसने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अब स्पष्ट करना चाहिए कि इस गंभीर घटना के बाद विधायक पुत्र को भाजपा दंडित करेगी या पुरस्कृत?

ये भी पढ़ें

चुनाव से पहले राजनीति में घमासान, शिवराज को बनाया बाहुबली, सिंधिया को भल्लालदेव, देखें VIDEO
Published on:
03 Sept 2018 11:05 am
Also Read
View All