भोपाल

MP Election 2018: राहुल का राफेल पर वार, रक्षा मंत्री बोलीं- कंफ्यूज्ड हैं राहुल, Live Updates

MP Election 2018: राहुल का राफेल पर वार, रक्षा मंत्री बोलीं- कंफ्यूज्ड हैं राहुल, Live Updates

3 min read
Nov 23, 2018

भोपाल। चार दिन बाद होने जा रहे चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ विदिशा जिले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी थे, वहीं बसपा प्रमुख मायावती सिंगरौली में चुनावी सभा को संबोधित कर रही हैं। वहीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्वालियर में प्रेस कांफ्रेस कर राफेल पर राहुल को घेरा।

3.15 pm

शिवराज के खिलाफ हुए कई साधु-संत
जबलपुर में शुक्रवार को नर्मदे संसद को संबोधित करते हुए कंप्यूटर बाबा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनेगी। संत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नाराज हैं। इधर, कई संतों ने शिवराज सरकार पर अनेक आरोप लगाए।

संत सरस्वती नद का बयान
अगर संत राजनीति में आ गए तो राजनेताओं का क्या होगा। जो धर्म का सहयोग करे ऐसी सरकार लाएंगे। हम विरोध कर रहे हैं मामा कंस का। हम सभी को चंद्रगुप्त बनना है। कंप्यूटर बाबा चंद्रगुप्त है। नर्मदा पुत्र नर्मदा को बेच रहा है।

2.00 PM
सपा और गोंगपा का गठबंधन टूटा
इधर, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता संजय यादव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने गठबंधन का धर्म नहीं निभाया। इसलिए गठबंधन टूट गया है। सीटों पर विवाद और बागी नेताओं के समर्थन के कारण यह गठबंधन टूट गया है।
73 सीटों पर गोंगपा और 53 सीटों पर सपा प्रत्याशी मैदान में है।

1.30 PM
सीतारमन बोलीं राफेल पर राहुल कंफ्यूज
ग्वालियर में रक्षा मंत्री नर्मला सीतारमण चुनावी दौरे पर आई। सीतारमण ने कहा कि बीमारू मध्यप्रदेश से विकसित मध्यप्रदेश बनाया। राफेल का मुद्दा उठाकर भड़का रही है कांग्रेस। उन्होंने कहा कि राफेल के विषय में राहुल गांधी कंफ्यूज हैं। मध्यप्रदेश की सरकार ने काफी अच्छा काम किया है। देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं।

1.15 PM
राहुल का फिर हमला, बोले- मोदी जो बोलते हैं उसमें दम नहीं
गंजबासौदा (विदिशा)। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा। नरेंद्र मोदी जो भी कहते हैं उसमें कोई दम नहीं है। वे जहां भी जाते और जो भी कहते हैं लोग मानते नहीं है। मैं झूठे वायदे नहीं करूंगा। 15 लाख देने की बात नहीं करूंगा। लेकिन राहुल गांधी ने जो बात बोल दी तो करके दिखाउंगा। राहुल गांधी ने राफेल, बेरोजगारी और देश छोड़कर जा चुके नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और विजय माल्या पर भी निशाना साधा।

01.00 PM
कांग्रेस हमें खत्म करना चाहती थी- मायावती
रीवा संभाग के सिंगरौली में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीम मायावती ने कहा है कि बसपा कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस हमें कम सीटें देकर खत्म करना चाहती थी। इसलिए हमने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। मायावती उत्तरप्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं जहां पर बसपा का प्रभाव है।

11.00 PM
बड़ा दांव: अब कांग्रेस देगी पुलिसकर्मियों को वीकली आफ
24 घंटे 365 दिन काम करने वाले मध्यप्रदेश के सवा लाख पुलिसकर्मियों और उनके परिवार पर कांग्रेस ने बड़ा दांव खेल दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि हमारी सरकार सत्ता में आई तो प्रत्येक पुलिसकर्मी को साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। इसके अलावा 50 हजार नए पुलिसकर्मियों की भी भर्ती की जाएगी। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने मतदान से चार दिन पहले ट्रंप कार्ड खेला है।

ये स्टार प्रचारक भी मध्यप्रदेश में
भोपाल में भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा था कि जनवरी में राम मंदिर के पक्ष में फैसला आएगा। तिवारी भोपाल में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

परेश रावल इंदौर में
इंदौर में फिल्म अभिनेता परेश रावल ने भी प्रचार किया। उन्होंने प्रचार के दौरान मीडिया से कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए चुनाव से पहले उसे राम याद आने लगे हैं।

ये भी पढ़ें

माया का बड़ा हमला, बोलीं- बसपा को खत्म करना चाहती है कांग्रेस
Updated on:
23 Nov 2018 03:34 pm
Published on:
23 Nov 2018 02:45 pm
Also Read
View All