IPS Transfer- कई एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, मुख्यालय में चयन शाखा के डीआइजी रहे वीरेंद्र कुमार सिंह को समान पद पर नर्मदापुरम रेंज भेजा
IPS Transfer- मध्यप्रदेश सरकार ने शनिवार रात एक बजे भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के 62 अफसरों के तबादले किए। कई जिलों के एसपी बदले। इनमें भोपाल देहात व इंदौर देहात के एसपी भी हैं। 6 अफसर दोबारा जिलों की कप्तानी पाने में सफल रहे। 13 को मौका नहीं मिला क्योंकि इनमें से ज्यादातर वरिष्ठ पदों पर पदोन्नति पा चुके थे। शियाज केएम को पहली बार जिले की कप्तानी देकर सिंगरौली भेजा है। कृष्ण लालचंदानी भी पहली बार एसपी बने हैं।
आदेश के मुताबिक विशेष पुलिस महानिदेशक रवि कुमार गुप्ता को रेल से हटाकर प्रशिक्षण का जिम्मा सौंपा है। साथ में पुलिस अकादमी भौंरी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है।
भोपाल:
अतिरिक्त पुलिस कानून एवं व्यवस्था संभाल रहे अवधेश कुमार को मुख्यालय में डीआइजी बनाया है। मुख्यालय में चयन शाखा के डीआइजी रहे वीरेंद्र कुमार सिंह को समान पद पर नर्मदापुरम रेंज भेजा। जोन-2 में डीसीपी रहे विवेक सिंह को शहडोल का डीआइजी बनाया। डीसीपी रहीं सोनाक्षी सक्सेना को सीहोर की कप्तानी दी। जोन-4 के डीसीपी मयूर खंडेलवाल को दतिया एसपी बनाया है।
इंदौर: कानून एवं व्यवस्था के एडीसीपी अमित सिंह को डीआइजी विसबल इंदौर रेंज का जिम्मा दिया। जोन-2 के डीसीपी रहे कुमार प्रतीक को डीआइजी नारकोटिक्स इंदौर भेजा है। जोन-1 से डीसीपी कृष्ण लालचंदानी को सिवनी एसपी बनाया। जोन-4 से आनंद कलादगी को हटाकर दमोह की कप्तानी दी। शहर मुख्यालय के डीसीपी रहे प्रकाश चंद्र परिहार को पांढुर्ना की कमान दी। डीसीपी राजेश व्यास को नीमच भेजा।
मनोज कुमार राय डीआइजी/एसपी, खंडवा डीआइजी, पीएचक्यू
शैलेंद्र सिंह चौहान एसपी, रीवा डीसीपी, भोपाल
शिव दयाल डीआइजी/एसपी, झाबुआ डीआइजी, पीएचक्यू
सूरज कुमार वर्मा एसपी, दतिया एसपी, भिंड
यांगचेन डोलकर भूटिया एसपी, देहात इंदौर एसपी, शिवपुरी
दीपक कुमार शुक्ला एसपी, सीहोर सेनानी, 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन
अमन सिंह राठौड़ एसपी, शिवपुरी डीसीपी, इंदौर
अनुराग सुजानिया एआइजी, पीएचक्यू एसपी, सागर
सचिन शर्मा दिल्ली प्रतिनियुक्ति एसपी, धार
वाहिनी सिंह एसपी, डिंडोरी एसपी, पीटीसी इंदौर
विकास कुमार सहवाल एसपी, सागर डीसीपी, भोपाल
धर्मराज मीना सेनानी 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन एसपी, मुरैना
समीर सौरभ एसपी, मुरैना एसपी, रेडियो भोपाल
रजत सकलेचा एसपी, मंडला एसपी, छतरपुर
अगम जैन एसपी, छतरपुर एसपी, खंडवा
मनीष खत्री एसपी, सिंगरौली एआइजी, भोपाल
सुनील मेहता एसपी, सिवनी डीसीपी इंदौर
देवेंद्र पाटीदार एसपी, बुरहानपुर एसपी, झाबुआ
रामशरण प्रजापति एसपी, देहात भोपाल एआइजी, पीएचक्यू
सुंदर सिंह कनेश एसपी, पांढुर्ना एसपी, रेल जबलपुर
राजेश व्यास डीसीपी, इंदौर एसपी, नीमच
विनोद कुमार सिंह एसपी, आगर मालवा सेनानी, 24वीं वाहिनी जावरा
पंकज पांडे एआइजी, भोपाल एसपी, देहात भोपाल
प्रकाश चंद्र परिहार डीसीपी, इंदौर एसपी, पांढुर्ना
दिलीप सोनी एसपी, मंदसौर एसपी, आगर मालवा
राजेंद्र वर्मा एसपी, पीटीसी इंदौर एसपी, देहात इंदौर
विक्रांत मुराव एआइजी, भोपाल एसपी, अनूपपुर
सुरेंद्र जैन एसपी, पीटीसी रीवा एसपी, मऊगंज
आशीष खरे एसपी, विशेष शाखा जबलपुर एसपी, डिंडोरी
अंकित जायसवाल एसपी, नीमच एसपी, रेल भोपाल
राजेश रघुवंशी एएसपी, खंडवा एसपी, मंडला
मोती उर रहमान एसपी, अनूपपुर कमांडेंट, रीवा
श्रुतकीर्ति सोमवंशी एसपी, दमोह कमांडेंट, ग्वालियर
मयूर खंडेलवाल डीसीपी, भोपाल एसपी, दतिया
सोनाक्षी सक्सेना डीसीपी, भोपाल एसपी, सीहोर
शियाज केएम कमांडेंट, बालाघाट एसपी, सिंगरौली
आनंद कलादगी डीसीपी, इंदौर एसपी, दमोह
कृष्ण लालचंदानी डीसीपी, इंदौर एसपी, सिवनी
असित यादव डीआइजी/एसपी, भिंड डीआइजी, ग्वालियर
मयंक अवस्थी डीआइजी/एसपी, धार एसीपी, इंदौर
गुरकरण सिंह सेनानी, 24वीं वाहिनी जावरा एसपी, रीवा