
retired ias rakesh agrawal murder case, राकेश अग्रवाल की जीवित अवस्था की तस्वीर (Source- Rakesh Agrawal Facebook page)
Bhopal Rakesh Agrawal Murder Case: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड में शक की सुई सुपारी किलिंग की ओर भी मुड़ गई है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। दरअसल जांच में पता चला है कि रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल ने करीब 11 महीने पहले पूर्व परिचित अजीत पाटनी के खिलाफ एक करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की शिकायत क्राइम ब्रांच में की थी। जांच के बाद अक्टूबर 2025 में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अजीत को गिरफ्तार किया था। अब इसी मामले में अग्रवाल की गवाही और कोर्ट में चल रही कार्रवाई को हत्या से जोड़कर जांच की जा रही है। पुलिस को यह भी पता चला है कि रिटायर्ड आईएएस का कई लोगों से लेनदेन था।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केयरटेकर वरुण कपूर तीन दिन पहले ही काम पर आया था। उसका राकेश अग्रवाल से कोई विवाद भी नहीं था, साथ ही अब तक किसी कीमती सामान के घर से गायब होने की जानकारी भी सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस ने मामले में लूट की धारा लगाई है लेकिन पुलिस सुपारी किलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। डीसीपी, दो एडीसीपी, तीन एसीसीपी, 12 टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों की टीम मामले की जांच कर रही है।
भोपाल के रातीबड़ थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले सूरजनगर में रहने वाले रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की घर में ही हत्या कर दी गई थी। बुधवार तड़के 5:30 बजे पत्नी ने कमरे में उनका शव देखा और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद से तीन दिन पहले रखा गया केयर टेकर वरूण कुमार फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी संज्ञान लिया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल को श्रद्धांजलि देते हुए जांच अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए थे।
Updated on:
01 Oct 2026 08:40 pm
Published on:
01 Oct 2026 08:40 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
