भोपाल

एमपी क्लीन स्वीप वाला सबसे बड़ा राज्य, भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार के 5 बड़े कारण

एमपी में लोक सभा चुनावों को लेकर भाजपा ने हर स्तर पर फूंक-फूंक कर कदम रखा, परिणाम सबके सामने हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं, एमपी की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत और काग्रेस की हार के 5 बड़े कारण...

2 min read
Jun 05, 2024

मध्य प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि भाजपा प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीत लीं। भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के बाद हिंदी बेल्ट वाले राज्यों में सबसे बड़ा क्लीन स्वीप वाला राज्य बन गया। कांग्रेस का सबसे मजबूत गढ़ मानी जाने वाली छिंदवाड़ा लोक सभा सीट भी कांग्रेस नहीं बचा सकी, यहां जीत का अंतर भी मामूली नहीं बल्कि, एक लाख से ज्यादा का रहा। ऐसे में मध्य प्रदेश में लोक सभा चुनावों को लेकर बनाई गई कांग्रेस की रणनीति पर ही नहीं, बल्कि प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व पर भी सवाल उठना लाजमी है। वहीं भाजपा ने हर स्तर पर एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रखा और परिणाम सबके सामने हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं, एमपी की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत और काग्रेस की हार के 5 बड़े कारण...

ये भी पढ़ें

Election Result 2024: 3 केंद्रीय मंत्री और एमपी से 6 महिलाएं भी पहुंचीं लोकसभा, इन्हें मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

5 लाख से बड़ी जीत

एमपी की वो 4 लोक सभा सीटें जिन पर मिले 5 लाख से ज्यादा वोट.

क्लीन स्वीप के पांच कारण

भाजपा कैसे जीत गई 29 सीटें

1. भाजपा में संगठन और सत्ता का बेहतर तालमेल।

2. मोदी की गारंटी और प्रचार को पूरी तरह आत्मसात करना।

3. अंदरुनी तौर पर कोई कलह नहीं होना।

4. जाति-क्षेत्र के आधार पर नेताओं को तैनात करना।

5. मोहन यादव सरकार के अल्प कार्यकाल में कोई बड़ी चूक न होना।

कांग्रेस इसलिए हारी सारी सीटें

1. राहुल गांधी के भाषणों के हिस्सों को प्रचार में शामिल नहीं करना।

2. घोषणा-पत्र की गारंटी व न्याय प्रचारित नहीं की।

3. पार्टी छोड़कर जाने वालों को गंभीरता से नहीं लेना।

4. प्रदेशाध्यक्ष-नेता प्रतिपक्ष में तालमेल का अभाव।

5. कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का अपने क्षेत्रों में ही सीमित रहना।

एमपी क्लीन स्वीप वाला सबसे बड़ा राज्य

भाजपा के क्लीन स्वीप वाले राज्यों में मध्यप्रदेश (२9), नई दिल्ली (7), त्रिपुरा (2), उत्तराखंड (5), हिमाचल प्रदेश (4), अरुणाचल प्रदेश (2) और केंद्रशासित अंडमान निकोबार (1) हैं। मप्र इसमें सबसे बड़ा राज्य है। पिछले चुनाव में भाजपा ने गुजरात (29) और राजस्थान (25) में क्लीन स्वीप किया था।

Also Read
View All

अगली खबर