भोपाल

वक्फ संशोधन कानून बनते ही एक्शन में आया एमपी वक्फ बोर्ड, हजारों नाम चिन्हित किए अब इनकी खैर नहीं

Waqf Board Action : नए संशोधन कानून के तहत वक्फ संपत्तियों को कब्जाधारियों से मुक्त करना अब अधिक आसान हो गया है। इससे वक्फ बोर्ड को अपने अधिकारों की रक्षा करने और संपत्तियों को फिर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Apr 2025, 10:50 AM IST
Waqf Board Action

Waqf Board Action : भारत में वक्फ संशोधन कानून के बाद मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड एक्शन मोड में आ गया है। वक्फ बोर्ड ने ऐसे दो हजार लोगों को चिन्हित कर लिया है, जिन्होंने वक्फ की संपत्तियों पर अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है। आपको बता दें कि, राज्य में वक्फ की 15 हजार से अधिक संपत्तियां हैं, जिनमें से कई पर भू-माफियाओं ने कॉलोनियों का निर्माण तक करवा चुके हैं।

नए संशोधन कानून के तहत वक्फ संपत्तियों को कब्जाधारियों से मुक्त करना अब अधिक आसान हो गया है। इससे वक्फ बोर्ड को अपने अधिकारों की रक्षा करने और संपत्तियों को फिर प्राप्त करने में मदद मिलेगी। हाल ही में लागू किए गए वक्फ संशोधन कानून ने वक्फ बोर्ड को संपत्तियों की सुरक्षा और प्रबंधन में अधिक अधिकार और सुविधाएं प्रदान की है।

भू-माफियाओं ने काट दीं कॉलोनियां

आपको बता दें कि, राज्य के लगभग सभी जिलों में 2 हजार से अधिक भू-माफियाओं ने वक्फ की संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। नए कानून के तहत वक्फ बोर्ड को अधिक शक्तियां मिली हैं, जिससे वे सीधे तौर पर भू-माफियाओं के खिलाफ गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। कब्जाधारियों से संपत्ति मुक्त कराने के बाद वक्फ बोर्ड का उद्देश्य उन परिसरों का पुनर्विकास करना है, ताकि उनका सही इस्तेमाल हो सके।

Updated on:
13 Apr 2025, 10:50 AM IST
Published on: