भोपाल

MP ELECTION 2018:कुछ राजनीतिक अनुभव की किताब तो कई पहली बार आए हैं चुनावी मैदान में

राजधानी की सातों विधानसभा सीटों पर कौन है आमने सामने....
3 min read
• •
Updated: 17 Nov 2018, 10:34 AM IST
Feature image

भोपाल। राजधानी की सातों सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों में कुछ राजनीतिक अनुभव की किताब हैं तो कुछ ने पहले पायदान पर कदम रखा है। उत्तर सीट पर सबसे अनुभवी कांग्रेसी नेता मैदान में हैं, उनके खिलाफ भाजपा ने नया चेहरा उतारा है। अन्य सीटों पर भी कमोबेश ऐसी ही तस्वीर उभरती है। दोनों दलों के प्रत्याशियों के राजनीतिक कद, शिक्षा, उम्र जैसे तमाम बिंदुओं पर प्रकाश डालती रिपोर्ट...

उत्तर: अनुभवी के सामने युवा चेहरा
कांग्रेस आरिफ अकील (66)
शिक्षा- एमएससी,बीएड और एलएलबी
अनुभव- 1990 से लगातार विधायक। छठवीं बार मैदान में। 1972 में छात्र राजनीति में सक्रिय हुए। यूथ कांग्रेस एवं वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रहे हैं। 1998 में मंत्री भी बने।


भाजपा फातिमा सिद्दीकी (35)
शिक्षा-बीडीएस द्वितीय वर्ष उत्तीर्ण
अनुभव- पहली बार चुनावी मैदान में हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक है। पिता रसूल अहमद सिद्दीकी कांग्रेस नेता रहे हैं और भोपाल उत्तर सीट से उन्होंने प्रतिनिधित्व किया।

नरेला: अनुभव के बीच रण

भाजपा विश्वास सारंग (47 )
शिक्षा- बीई सिविल इंजीनियर
अनुभव- छात्र राजनीति में सक्रिय। 1999 में पार्षद बने। भाजयुमो में कई पदों पर रहे। 2008 में पहली बार विधायक। दो बार विधायक रह चुके हैं। तीसरी मैदान में।


कांग्रेस महेंद्र सिंह चौहान (59)
शिक्षा- एमए, पीएचडी, एलएलबी
अनुभव- कांग्रेस में कई पदों पर रहे। 2013 में बुदनी से शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ चुनाव लड़े। इस बार नरेला से प्रत्याशी हंै। राजनीतिक अनुभव लंबा है, पर चुनाव नहीं जीत सके।

गोविंदपुरा: पहला विधानसभा चुनाव
भाजपा कृष्णा गौर (50)
शिक्षा- एमए
अनुभव- भाजपा में विभिन्न पदों पर रहीं हैं। 2009 में पहली बार भोपाल की महापौर चुनी गर्इं। ससुर बाबूलाल गौर के दखल वाले विधानसभा क्षेत्र से पहली बार मैदान में।

कांग्रेस गिरीश शर्मा (42)
शिक्षा- बीकॉम, डीसीए
अनुभव- छात्र राजनीति में लगातार सक्रिय रहे। दो बार पार्षद रहे चुके हैं। कांग्रेस में कई पदों पर दायित्वों का निर्वहन। अब पहली बार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी हैं।

हुजूर: संगठन ने बढ़ाया आगे
भाजपा रामेश्वर शर्मा (48)
शिक्षा- बीए
अनुभव- 1993 में भाजपा में आए। दो बार पार्षद रहे। युवा मोर्चा में रहे। 2003 में उत्तर से चुनाव हारे। खनिज निगम के अध्यक्ष रहे। 2013 में पहली बार विधायक।


कांग्रेस नरेश ज्ञानचंदानी (54)
शिक्षा- बीए
अनुभव- राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पिता थद्दाराम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। लंबा अनुभव है। पहली बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए।

द. पश्चिम: फिर आमने-सामने हैं
भाजपा उमाशंकर गुप्ता (66)
शिक्षा: एमकॉम
अनुभव- को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रहे। 1995 में भोपाल के महापौर। भाजपा के प्रदेश मंत्री व प्रवक्ता रहे। 2003 में पहली बार विधायक बने। अब चौथी बार मैदान में हैं। कई विभागों में मंत्री रहे चुके हैं।


कांग्रेस पीसी शर्मा (69)
शिक्षा- बीई
अनुभव- 1998 से 2003 तक विधायक रहे। कांग्रेस में कई पदों पर रहे। लंबा राजनीतिक अनुभव। तीसरी बार मैदान में हैं। पहले उमाशंकर ने पीसी को हराया था। दोनों एक बार फिर आमने-सामने हैं।

मध्य: चिर प्रतिद्वंद्वी फिर मैदान में
भाजपा सुरेंद्रनाथ सिंह (55)
शिक्षा: स्नातक
अनुभव -भाजपा जिला अध्यक्ष हैं। भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे। 2013 में पहली बार विधायक बने। भाजपा ने फिर भरोसा जताते हुए टिकट दिया।

कांग्रेस आरिफ मसूद (46)
शिक्षा- एमकॉम
अनुभव- छात्र राजनीति से सक्रिय हैं। उत्तर सीट से आरिफ अकील के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 2013 में कांग्रेस ने मैदान में उतारा था, लेकिन हार गए। अब फिर से पार्टी ने टिकट दिया है।

बैरसिया: संगठन में सक्रिय रहते हुए पाया अनुभव
भाजपा विष्णु खत्री (51), शिक्षा- बीए एलएलबी
अनुभव- भोपाल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे हैं। रामजन्म भूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। भाजपा में कई पदों पर रहे। 2013 में पहली बार विधायक बने। दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं।


कांग्रेस जयश्री हरिकरण (36), शिक्षा- बीए, एमए, एलएलबी
अनुभव- कांग्रेस में सक्रिय कार्यकर्ता हैंं। संगठन की महिला विंग में कई पदों पर रहीं। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। इसके पूर्व जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार चुकी हैं।

Published on: