26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP ELECTION 2018 : चुनाव में वाहन नहीं भेजा तो मालिक को हो सकती है जेल

परिवहन विभाग ने भेजे वाहन अधिग्रहण के नोटिस, 310 बसों का होगा अधिग्रहण, तीन दिन प्रभावित होंगे यात्री...

2 min read
Google source verification

गुना

image

Amit Mishra

Nov 16, 2018

mp assembly election 2018 : cm shivrajsingh victory plan

mp assembly election 2018 : cm shivrajsingh victory plan

गुना मोहर सिंह लोधी की रिपोर्ट...
चुनाव में मतदान दलों को पोलिंग बूथ पर ले जाने और वापस लाने के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। गुना में 310 बसों का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसमें 60 बस उज्जैन से आएंगी। चुनाव में जो मालिक अधिग्रहित वाहन को नहीं भेजेगा, उसको एक साल की जेल और जुर्माना हो सकता है।


दरअसल, गुना, बमोरी, चांचौड़ा और राघौगढ़ विधानसभा सीट के 1065 मतदान केंद्रों पर दलों को भेजने वाहनों को अधिग्रहण किया जा रहा है। 250 बसों की व्यवस्था गुना लोकल से की जा रही है। यात्री बसों के अलावा स्कूली वाहनों को चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा।


इस वजह से करीब 3 दिन तक यात्री बसें प्रभावित रहेंगी। 27 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक लोगों को यात्री वाहनों की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

300 चार पहिया वाहन भी अधिग्रहित...
बसों के अलावा 300 से ज्यादा चार पहिया वाहनों का भी अधिग्रहण होगा। पुलिस पार्टियों को पोलिंग बूथ पर ले जाने पुलिस ने करीब 200 वाहनों की मांग की है और 314 वाहन चुनाव शाखा ने मांगे हैं।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने 6 अक्‍टूबर को मध्य प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया था। चुनाव एक चरण में होगे। चुनाव आयोग ने इन तारीखों का भी ऐलान किया था

नोटिफिकेशन - 2 नवंबर
: पर्चे दाखिल करने की आखिरी तारीख - 9 नवंबर
: पर्चे की जांच करने की आखिरी तारीख - 12 नवंबर
: पर्चा वापस लेना कि आखिरी तारीख - 14 नवंबर
: मतदान की तारीख - 28 नवंबर
: 11 दिसंबर को होगी मतगणना


इनका कहना है
चुनाव के लिए वाहनों का अधिग्रहण कर लिया है, जो मालिक वाहन नहीं भेजेंगे, उनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एक साल के लिए जेल और जुर्माना का कार्रवाई की जाएगी।
-दीपक मांझी, एआरटीओ गुना


जिला पंचायत अध्यक्ष पति बल्लू चौहान कांग्रेस में शामिल...
उधर गुना जिले में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष बनी अर्चना चौहान के पति बल्लू चौहान शुक्रवार अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की उपस्थिति में वह कांग्रेस में शामिल हुए। पहले से ही राघौगढ़ किले के करीबी माने जाने वाले बल्लू चौहान कांग्रेस में शामिल हुए। उनकी पत्नी बीजेपी में ही हैं।