भोपाल

MP election 2018: कांग्रेस ने चुनाव आयोग को 14 सौ डबल नाम वाले वोटर्स की सूची सौंपी

मंत्री सांरग ने शिकायत को बताया फर्जी...

2 min read
Oct 31, 2018
MP election 2018: कांग्रेस ने चुनाव आयोग को 14 सौ डबल नाम वाले वोटर्स की सूची सौंपी

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में डबल नाम वाले वोटरों की शिकायत थम नहीं रही है। कुछ दिन पहले कांग्रेस ने एक ही बूथ पर 500 डबल नाम वाले वोटरों की शिकायत की थी।

मंगलवार को फिर से चुनाव आयोग को एक और सूची सौंपी है, जिसमें 1400 डबल नाम वाले मतदाता बताए जा रहे हैं। ये शिकायत कांग्रेस प्रवक्ता जेपी धनोपिया की तरफ से की गई है। इस शिकायत के बाद नरेला विधायक और मंत्री विश्वास सारंग आयोग पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखा।

ये भी पढ़ें

भाजपा की साजिश के तहत मुझ पर पूरी तरह झूठा मामला दर्ज किया गया: कटारे

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अब तक फर्जी शिकायतें कर सिर्फ गुमराह कर रही है। ये सरासर उनके विधानसभा क्षेत्र के वोटरों से छल है, उनके अधिकारों का हनन है। कांग्रेस ने जो सैम्पल नामों की सूची दी है वे वोटर अपनी जगह रह रहे हैं।

प्रशासन को इस मामले में निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। इस मामले में जांचकर्ता अधिकारी व रिटर्निंग ऑफिसर गोविंदपुरा मुकुल गुप्ता का कहना है कि शिकायत का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है।

इधर, राहुल के भाषणों पर भाजपा ने आयोग में दर्ज कराई आपत्ति...
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषणों पर भाजपा ने चुनाव आयोग में आपत्ति दर्ज कराई है।

भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रदेश दौरे में अभी तक जितने भाषण दिए हैं, वह जातिवाद और सांप्रदायिक हैं। इस तरह के भाषण चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने राहुल के सभी भाषणों की वीडियो रिकॉर्डिंग बुलाकर जांच की मांग की है।

वहीं एक दूसरी शिकायत में भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर झूठा आरोप लगाकर उन्हें पनामा मामले से जोड़ा है।

इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इधर सीबीआई के एक अधिकारी का फेक वीडियो वायरल के मामले की भी जांच कराने की मांग की है। इस वीडियो में सीबीआई के अष्ठाना नामक अधिकारी द्वारा यह कहा गया है कि अगर सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करती है तो वह व्यापमं घोटाले का राज खोल देंगे।

समृद्ध रथ यात्रा के जवाब का परीक्षण : सरकार ने चुनाव आयोग को समृद्ध रथ यात्रा से जुड़ी शिकायतों का जवाब दे दिया है। आयोग इस शिकायतों से जुड़े जवाबों का परीक्षण कर रहा है। बताया जाता है कि आयोग जवाब से संतुष्ट नहीं है। आप और कांग्रेस ने शिकायत की गई थी।

जिसमें यह कहा गया था रथों की अनुमति नहीं ली गई है, आरटीओ ने जिस कलर का और चेचिस को अनुमति दी गई थी, उसमें बदलाव किया गया है। इसके साथ जिलों में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी इस यात्रा को सहयोग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

MP की इन सीटों से चुने गए थे दो-दो विधायक, दीवार पर लिख किया प्रचार
Published on:
31 Oct 2018 07:23 am
Also Read
View All