भोपाल

एमपीपीएससी की प्रमुख परीक्षाओं में बड़ा बदलाव, 30 सेकंड से अधिक रुकते ही जारी हो जाएगा अलर्ट

MPPSC- एआइ कमांड सेंटर से होगी सेंटर्स की निगरानी, सात महीने में पीएससी की सात परीक्षा, तीन लाख अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

2 min read
May 03, 2026
Major Changes Driven by AI in Key MPPSC Examinations

MPPSC- मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की प्रमुख परीक्षाओं की तैयारियों तेज हो गई हैं। आने वाले सात महीनों में आयोग 7 प्रमुख भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा। मई से नवंबर के बीच होनेवाली इन परीक्षाओं में विभिन्न विभागों के 1660 पदों पर भर्ती की जाएंगी। अधिकारियों के मुताबिक, इन परीक्षाओं में तीन लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। एमपीपीएससी ने अपनी विश्वसनीयता बरकरार रखने के लिए इन अहम परीक्षाओं में बड़ा बदलाव किया है। अब परीक्षा केंद्रों की निगरानी एआई से की जाएगी जिसके अंतर्गत किसी पर्यवेक्षक के अभ्यर्थी के पास 30 सेकंड से अधिक रुकते ही अलर्ट जारी हो जाएगा।

एमपीपीएससी की आगामी परीक्षाओं में सबसे बड़ी भर्ती असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर

ये भी पढ़ें

एमपी में बड़ा फेरबदल, आधी रात 62 आइपीएस अधिकारियों को किया इधर से उधर

एमपीपीएससी की आगामी परीक्षाओं में सबसे बड़ी भर्ती असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मई से 9 जून तक चलेगी, जबकि 11 जून तक फॉर्म में संशोधन किया जा सकेगा। परीक्षा 12 जुलाई, 2 अगस्त और 30 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

19 विषयों में 1239 पदों पर भर्ती

कुल 19 विषयों में 1239 पदों पर भर्ती होगी। इनमें बॉटनी (125), फिजिक्स (120), जूलॉजी (119) और केमिस्ट्री (116) जैसे विषयों में सबसे अधिक पद हैं।

12 पदों के लिए 1100 आवेदन

इसके अलावा सहायक कुलसचिव के 12 पदों के लिए 17 मई को परीक्षा होगी, जिसमें 1100 अभ्यर्थी शामिल होंगे। लंबे समय बाद विश्वविद्यालयों में रजिस्ट्रार और असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर भर्ती हो रही है, जहां 20 से अधिक पद खाली हैं।

एमपीपीएससी ने परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने हाईटेक इंतजाम किए

एमपीपीएससी ने परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने हाईटेक इंतजाम किए हैं। ओएसडी डॉ. रवींद्र पंचभाई के अनुसार, सभी परीक्षाओं में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, एडमिट कार्ड स्कैनिंग और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी।

एआइ रखेगा नजर: अभ्यर्थी के पास 30 सेकंड से अधिक रुकने पर अलर्ट

इसके साथ ही एआइ आधारित कमांड सेंटर से सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखी जाएगी। यदि कोई पर्यवेक्षक किसी अभ्यर्थी के पास 30 सेकंड से अधिक रुकता है, तो तुरंत अलर्ट जारी होगा।

यह प्रमुख परीक्षाएं
सहायक कुलसचिव परीक्षा: 17 मई, पद- 12
आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा: 7 जून, पद-130
असि. प्रोफेसर परीक्षा: 12 जुलाई, 2 अगस्त और 30 अगस्त, पद: 1239
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-7 और 12 सितंबर, पद: 155
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा: 27 सितंबर पद: 36 पद
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकरी परीक्षा:18 अक्टूबर-पद: 17 पद
सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास परीक्षा- 22 नवंबर-71 पद

ये भी पढ़ें

उठ जा राजा बेटा मेरे… बार-बार कपड़ा हटाकर मृत पुत्र को निहार रहे पिता, जबलपुर हादसे का सबसे दर्दनाक नजारा
Updated on:
03 May 2026 11:04 am
Published on:
03 May 2026 11:03 am
Also Read
View All