भोपाल

एमपी में टीचर्स की वेतनवृद्धि और समयमान वेतनमान पर बड़ा फैसला, जल्द जारी होंगे आदेश

Teachers- लोक शिक्षण आयुक्त के साथ बैठक सम्पन्न, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति

2 min read
Apr 14, 2026
Major Decision in MP Regarding Teachers' Salary Increments and Time-Scale Pay Scales

Teachers- मध्यप्रदेश के टीचर्स इन दिनों सरकार से कुछ असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि TET को लेकर उनकी नाराजगी कायम है। इससे प्रदेश के करीब डेढ़ लाख टीचर प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही वेतनवृद्धि और समयमान वेतनमान में हो रहे विलंब को लेकर भी राज्य के शिक्षकों का गुस्सा लगातार बढ़ते जा रहा है। अब सरकार उनकी समस्याओं के निदान के लिए आगे आई है। लोक शिक्षण आयुक्त ने इसके लिए बाकायदा एक बैठक बुलाई जिसमें शिक्षकों एवं कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी। इसमें टीचर्स की वेतनवृद्धि और समयमान वेतनमान पर बड़ा फैसला लिया गया। लोक शिक्षण आयुक्त ने पात्र शिक्षकों के लिए आदेश जल्द जारी करने का विश्वास दिलाया।

आयुक्त, लोक शिक्षण (डीपीआई) के समक्ष आयोजित बैठक में शिक्षा अधिकारियों के साथ ही शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए

ये भी पढ़ें

नरोत्तम मिश्रा पर षड्यंत्र के आरोप, कांग्रेस नेता बोले- केंद्रीय मंत्री के ओएसडी ने बीजेपी में आने 70 करोड़ ऑफर किए

स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयुक्त, लोक शिक्षण (डीपीआई) के समक्ष आयोजित बैठक में शिक्षा अधिकारियों के साथ ही शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों द्वारा शिक्षकों एवं कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। खास बात यह है कि बैठक में प्रमुख मुद्दों पर अधिका​रियों का रवैया सकारात्मक दिखाई दिया और कुछ मसलों पर सहमति भी बनी।

बैठक में आयुक्त अभिषेक सिंह सहित केके द्विवेदी, कामना आचार्य, धर्मेंद्र शर्मा एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कर्मचारी संघ की ओर से प्राप्त सुझावों एवं बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार किया गया।

जिन शिक्षकों को वेतनवृद्धि एवं समयमान वेतनमान की पात्रता है, उनके प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही करते हुए आदेश शीघ्र जारी किए जाने के निर्देश दिए

प्रदेश के शिक्षकों को वेतनवृद्धि एवं समयमान वेतनमान के मुद्दे पर खासी चर्चा हुई। बैठक में पात्र शिक्षकों को समयबद्ध रूप से लाभ उपलब्ध कराने का अहम निर्णय लिया गया। जिन शिक्षकों को वेतनवृद्धि एवं समयमान वेतनमान की पात्रता है, उनके प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही करते हुए आदेश शीघ्र जारी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

डीपीआई स्तर पर एक परामर्शदात्री बैठक आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। यह बैठक शीघ्र ही बुलाई जाएगी जिसमें विस्तृत विचार-विमर्श कर मुख्यालय एवं कार्यालय स्तर की लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए काम किया जाएगा।

लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित होगा

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आशा व्यक्त की गई कि उपर्युक्त निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन से शिक्षकों एवं कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित होगा। बैठक में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस एवं मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

एमपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें, बीजेपी शीर्ष नेतृत्व की बड़ी बैठक आज
Published on:
14 Apr 2026 11:36 am
Also Read
View All