भोपाल

ट्विशा शर्मा केस: किस बात पर हुआ झगड़ा, आरोपी पति समर्थ सिंह से पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा

Twisha sharma case - आरोपी पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर, चल रही पूछताछ, पुलिस अधिकारियों के अनुसार समर्थ सिंह कर रहा गुमराह
2 min read
May 24, 2026
Twisha Sharma Case Updates: सभी को केस के फैसले का इंतजार (Photo Source - Patrika)
Twisha Sharma Case Updates: सभी को केस के फैसले का इंतजार (Photo Source - Patrika)

Twisha sharma case - 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स में फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध हालात में हुई मौत का मामला देशभर में गूंज रहा है। ससुराल पक्ष ने इसे सुसाइड केस बताया है जबकि मायकेवालों ने पति समर्थ सिंह और सास भोपाल की पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मामले में आरोपी पति को भोपाल पुलिस ने 7 दिन की रिमांड पर ले लिया है। पूछताछ में समर्थ सिंह ने ट्विशा शर्मा केस की कई बातें बताईं। सूत्रों के अनुसार, उसने पत्नी के साथ अपने दांपत्य जीवन को ठीकठाक बताया। समर्थ सिंह के मुताबिक ट्विशा के साथ मेरा बेंगलुरु जाने का प्लान था लेकिन वह अपने भाई के पास अजमेर जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। इधर पुलिस का मानना है कि आरोपी अभी भी मिसगाइड करने की कोशिश कर रहा है। सख्ती से पूछताछ में कुछ राज सामने आ सकते हैं।

आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट ने शनिवार को भोपाल पुलिस को रिमांड पर दिया। फिलहाल पुलिस अधिकारी उससे केस के संबंध में पूछताछ में लगे हुए हैं।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस के समक्ष समर्थ सिंह पूरी सतर्कता बरतते हुए बात कर रहा है। उसने बताया कि ट्विशा के साथ शादीशुदा जीवन ठीकठाक चल रहा था। 17 अप्रैल को हम दोनोें अस्पताल गए। यहां जैसे ही प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई, ट्विशा असहज हो उठी थी। उसका बर्ताव पूरी तरह बदल गया। घर लौटकर ट्विशा ने स्पष्ट कह दिया कि वह घरेलू जीवन नहीं जी सकती। अपने मायके दिल्ली जाने की भी इच्छा जताई।

दोनों के बीच विवाद हुआ

पति समर्थ सिंह के मुताबिक ट्विशा उसी दिन फ्लाइट से नोएडा चली गई। 23 अप्रैल को भोपाल लौट आई। समर्थ सिंह के अनुसार 24 अप्रैल को हम दोनों का बेंगलुरु जाने का प्रोग्राम था। उसकी सह​मति से ही टिकट भी बुक करा लिए थे लेकिन बाद में वह पलट गई। ट्विशा शर्मा ने बेंगलुरु जाने से साफ इंकार करते हुए अपने भाई के पास अजमेर जाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

घटना के बाद मामूली अनबन बनी रही

पुलिस की पूछताछ में समर्थ सिंह ने बताया कि ट्विशा अजमेर चली गई थी। मेरे बेंगलुरु से लौटने के बाद वह भी भोपाल आ गई थी। समर्थ का यह भी कहना कि इस घटना के बाद दोनों के बीच मामूली अनबन बनी रही। आरोपी ​पति ने साफ कहा है कि प्रेग्नेंसी के बाद ट्विशा का बर्ताव पूरी तरह बदल गया था। उसकी मां और भाई को भी मैंने यह बात बताई थी। अपनी मां गिरिबाला सिंह के समक्ष भी चिंता जाहिर की।

Updated on:
24 May 2026 09:14 am
Published on:
24 May 2026 09:13 am