भोपाल

ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट, सिर्फ CBI को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Twisha Sharma case: CBI की टीम भोपाल पुलिस से सोमवार को ही ट्विशा शर्मा केस अपने हाथ में लेगी। सी बीच ट्विशा के शव की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर अपडेट सामने आया है।
2 min read
May 25, 2026
Former Judge Giribala Singh Lands in Deep Trouble in the Twisha Sharma Case
Former Judge Giribala Singh Lands in Deep Trouble in the Twisha Sharma Case

Twisha Sharma case: मध्य प्रदेश के चर्चित ट्विशा शर्मा केस को लेकर सोमवार को सीबीआई की टीम भोपाल के लिए रवाना हो चुकी है। सीबीआई की टीम भोपाल पुलिस से आज ही ट्विशा शर्मा केस अपने हाथ में लेगी। भोपाल पहुंचने के बाद सीबीआई लोकल पुलिस से केस से जुड़े सभी दस्तावेजों को कलेक्ट करेगी। इसके बाद सीबीआई केस को फिर से रजिस्टर कर मामले की जांच शुरू करेगी। इसी बीच ट्विशा के शव की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर अपडेट सामने आया है। बताया जा रह है कि दिल्ली एम्स की तरफ से ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Twisha Sharma second post-mortem report) को सीधा सीबीआई को सौंपा जाएगा। इस रिपोर्ट को राज्य में जांच कर रही एसआईटी को नहीं सौंपा जाएगा।

मामला सेंसिटिव इसलिए नहीं SIT को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

बताया जा रहा है कि दिल्ली एम्स ये फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि मामला संवेदनशील नेचर का होने साथ बहुत जल्द केस सीबीआई के हाथ में आने वाला है। बता दें कि, सोमवार को सीबीआई की टीम भोपाल पुलिस से केस अपने हाथ में लेने वाली है। इसी को लेकर दिल्ली एम्स चाहती है कि मामले की फोरेंसिक फाइंडिंग्स सीधे सीबीआई के जांच के दायरे में रहे ताकि प्रक्रियात्मक ओवरलैप से बचा जा सके और जांच स्पष्टता रहे।

दूसरे पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार

बता दें कि, 24 मई रविवार को दिल्ली एम्स की टीम ने ट्विशा के शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम किया था। यह प्रक्रिया भोपाल एम्स में की गई थी। सुबह 11 बजे शुरू हुआ था और यह प्रक्रिया करीब 4 घंटे तक चली। दिल्ली एम्स और भोपाल एम्स के 5 वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम द्वारा यह परीक्षण दोपहर लगभग 3:00 बजे पूरा किया गया। दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर दिल्ली एम्स के फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर और हेड डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्विशा की ऑटोप्सी रिपोर्ट में कुछ समय लगेगा, क्योंकि हिस्टोपैथोलॉजी और विसरा एनालिसिस जैसे कुछ लैब टेस्ट जरूरी हैं।पोस्टमार्टम के बाद ट्विशा का भोपाल के भदभदा विश्रामघाट में अंतिम संस्कार किया गया। ट्विशा के भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी थी।

गिरिबाला सिंह को मिली राहत

सोमवार को जबलपुर हाईकोर्ट में गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत को रद्द करने को लेकर सुनवाई हुई। इस पर महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कहा है कि गिरिबाला सिंह को नोटिस की तामिली नहीं होने के कारण उनकी ओर से समय मांगा गया था। कोर्ट ने उन्हें 27 मई तक जवाब दाखिल करने का समय दिया है। फिलहाल गिरिबाला को दो दिन की हात मिल गई है। इस बीच महाधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में भी जबलपुर से शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में कहा गया है कि अब इस केस में कोई भी पक्ष मीडिया में अपना बयान नहीं देगा, जो भी बात रखनी है, उन्हें जांच एजेंसियों के सामने रखनी होगी। इस मामले की सीबीआई जांच आज से शुरू होने वाली है। दिल्ली से एक टीम भोपाल पहुंचने वाली है।

Updated on:
25 May 2026 06:52 pm
Published on:
25 May 2026 06:49 pm