
भोपाल। ट्रैफिक ब्लॉक के चलते पश्चिम मध्य रेल द्वार चल रही पैसेंजर ट्रेन 1 मई से उनके समय सारणी में बदलाव किया जा रहा है। रेल अधिकारी का कहना है कि रेल पथ के अनुरक्षण के चलते मई 2018 में निर्धारित समय के लिए यातायात ब्लॉक किया जा रहा है। जिसके कारण 1 मई 2018 से 31 मई 2018 तक कई गाड़ियों को निरस्त/आंशिक निरस्त की गयी है। इस दौरान बस सेवाएं सुचार रूप से चलती रहेंगी। किसी भी यात्री को किसी तरह से कोई परेशानी न हो इसके लिए कुछ ट्रेन समय से चल रही है।
ये है निरस्त गाड़ी संख्या
51673 इटारसी - सतना पैसेंजर
51674 सतना - इटारसी पैसेंजर
51767 कटनी - सतना पैसेंजर
51768 सतना - कटनी पैसेंजर
11701 जबलपुर - इंदौर एक्सप्रेस
11702 इंदौर - जबलपुर एक्सप्रेस
- 51673 इटारसी - सतना पैसेंजर, 51674 सतना - इटारसी पैसेंजर, 51767 कटनी - सतना पैसेंजर और
- 51768 सतना - कटनी पैसेंजर ट्रेन 1 मई 2018 से 31 मई 2018 तक निरस्त रहेगी। जिसके फलस्वरूप गाड़ी संख्या 51671/51672 इटारसी - सतना - इटारसी पैसेंजर, इटारसी - सतना - इटारसी रेलखंड पर स्तित सभी स्टेशनों पर हाल्ट लेकर चलेगी।
- 11701 जबलपुर - इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन 3 मई 2018 से 31 मई 2018 तक निरस्त रहेगी।
- 11702 इंदौर - जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन 4 मई 2018 से 1 जून 2018 तक निरस्त रहेगी।
ये है आंशिक निरस्त गाड़ी संख्या
51828 झांसी - इटारसी पैसेंजर
51827 इटारसी - झांसी पैसेंजर
12198 ग्वालियर - भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस
12197 भोपाल - ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस
आंशिक निरस्त गाड़ी नंबर 51828 और 51827 पैसेंजर 1 मई 2018 से 31 मई 2018 तक बीना - इटारसी - बीना के मध्य निरस्त रहेगी।
वहीं गांड़ी नंबर 12198 और 12197 पैसेंजर ट्रेन 1 मई 2018 से 31 मई 2018 तक बीना - भोपाल - बीना स्टेशनों के मध्य निरस्त रहेगी।
ये गाड़ी एक दिन छोड़कर चलेगी
51839 नागपुर इटारसी पैसेंजर
51830 इटारसी नागपुर पैसेंजर
ये दोनों ट्रेन 1 मई 2018 से 31 मई 2018 तक गाड़ी संख्या 51829/51830 नागपुर - इटारसी - नागपुर पैसेंजर एक दिन छोड़कर चलेगी।
बस सेवाएं चलती रहेगी
रेल विभाग का कहना है कि यात्रियों की असुविधा के लिए कई अन्य गाड़ियां चलायी गई। यात्री को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए कुछ अन्य गाड़िया पहले की तरह अपने समय पर ही चल रही है। साथ ही बस से यात्र करने वालों के लिए बस सेवाएं ठीक तरह से चल रही है.