
भोपाल। परीक्षा खत्म होने के बाद शानिवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। बच्चों के लिए गर्मियों की छुट्टियां सबसे खास होती है। बच्चों को अक्सर गर्मी की छुट्टियों का इंतजार होता है। ताकि वे इन छुट्टियों में खूब मौज मस्ती के साथ कुछ क्रिएटिव सीख सकें, कही घमने जा सकें और भी बहुत कुछ।
बच्चों की इन्हीं ख्वाहिशों को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने 1 मई से 14 जून तक स्कूल की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। यह बच्चों के लिए बहुत ही खुशखबरी वाली बात है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है कि सभी सरकारी, प्राइवेट, सीबीएसई के साथ साथ केन्द्रीय स्कूलों में छुट्टी घोषित करने का आदेश दिया है।
छुट्टियों में बढ़ा इन एक्टीविटी का क्रेज
हर बार की तरह इस बार भी बच्चों में नई नई एक्टीविटी सीखने का क्रेज है। कुछ का डांस क्लास जाने का मूड है। तो किसी को कोई नई लेग्वेंज सीखना है। किसी को फैमिली के साथ घूमने जाना है तो किसी को कुछ अलग करना है। इस तरह बच्चों के इस समर को लेकर अपने अपने प्लान है।
बच्चों के साथ जाएं शिक्षात्मक जगहों पर घूमने
इस समर आप अपने बच्चों के साथ कही घूमने जाना चाहते है तो उन्हें किसी शिक्षात्मक जगह पर लें जाएंं। यहां से वह कुछ सीख सकें। अगर भोपाल की बात करें तो आप उन्हें स्टेट म्यूजियम, ट्राइबल म्यूजियम, साइंस सेंटर आदि जगह लें जा सकती है।
... और भी कई जगहें है
बच्चों के साथ घूमने के लिए और भी कई जगह है। आप देश में या विदेश में भी बच्चों को घुमाने और मन बेहलाने ले जा सकते हैं। जब आप घूमकर आ जांए तो बच्चों एक नोटबुक दें और उस जगह के बारे में उनसे लिखने को कहें। जिससे आपको यह समझ आ जाएंगा कि आपके बच्चे ने उस जगह पर जाकर क्या सीखा।
समर रखें बच्चों का खास ख्याल
गर्मियों के मौसम में बच्चों का खास ख्याल रखें। क्योंकि छुट्टियों में बच्चे किसी की नहीं सुनते। उनको बाहर खेलना है, तो खेलना है। धूप में कोशिश करें कि बच्चें इनडोर गेम्स ही खेलें। अगर आप बच्चों के साथ घूमने जा रहे हैं तो बच्चों को धूप से बचाएं, बार बार पानी पिलाते रहें। ताकि शरीर में पानी की कमी न हो जाएं।
Updated on:
28 Apr 2018, 2:52 PM IST
Published on:
28 Apr 2018, 2:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.