भोपाल

SIR प्रक्रिया में दो मंत्रियों का बड़ा घाटा! विधानसभा क्षेत्रों में कटे सबसे ज्यादा नाम

MP News: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाता सूची की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। लाखों नाम हटे, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।

2 min read
Feb 22, 2026
Massive Voter Deletions in Bhopal (फोटो- Patrika.com)

MP News: भोपाल जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत नाम जोड़ने, हटाने के लिए बुलाए गए दावे-आपत्ति की प्रक्रिया चार महीने बाद आखिर पूरी हो गई। शनिवार को राजधानी में मतदाताओं की स्थिति साफ हो गई। अंतिम प्रकाशन में भोपाल की सात विधानसभा सीटों में मतदाताओं की संख्या अब 17 लाख 45 हजार 453 हो गई है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 88 हजार 530 और महिला वोटर की संख्या 8 लाख 56 हजार 851 है।

थर्ड जेंडर मतदाता 72 है। इसके साथ ही चुनाव आयोग की एसआइआर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अभी तक की कार्रवाई में उन वोटर्स के नाम काटे गए है जो मृतक, अनुपिस्थत, दोहरे नाम, पलायनशुदा, 22 साल पुरानी सूची में रिकॉर्ड नहीं मिलने की श्रेणी में आ गए थे। अब ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से नाम जोडने और हटवाने की प्रक्रिया ही चलेगी।

ये भी पढ़ें

भोपाल में फिर महंगी होगी प्रॉपर्टी, इन प्राइम लोकेशनों पर बढ़ेंगी कीमतें

अब ऐसे जुड़ेगा आपका नाम

नए मतदाताओं के नाम विधानसभा 23 फरवरी से ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। इसके लिए फार्म नंबर 6 के जरिए आवेदन करना होगा। आवेदक को सभी विधानसभाओं के निर्वाचन शाखा में फॉर्म भरना होगा। इसके अलावा, जिले की निर्वाचन शाखा में भी आवेदन किए जा सकेंगे।

कैसे ढूंढे अपना नाम

मतदाता अपना नाम मतदाता नवीन सूची में ढूंढने के लिए यह प्रक्रिया कर सकते हैं। इसमें सबसे पहले आप voters.ecidi.gov.in पर जाएं।इलेक्ट्रोरल रोल पर क्लिक करें। इसके बाद राज्य, जिला, विधानसभा, भाषा और कैप्चा चुनें। अपना भाग संख्या सिलेक्ट करें, तो मतदाता का नाम सामने आ जाएगा।

नई सूची की फैक्ट फाइल

सात विस सीटों में 18 से 19 साल के युवा वोटर की संख्या 23294 है। 85 से 120 साल के बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 7796 है। इसमें गोविंदपुरा में 3 मतदाता ऐसे हैं, जो 120 प्लस हैं। 110 से 119 साल के 4 मतदाता हैं। इसमें 2 वोटर बैरसिया, नरेला और हुजूर में एक-एक मतदाता है। इसी तरह, 100 से 109 साल के कुल 118 मतदाता हैं। इसमें बैरसिया में 69. उत्तर में 4, नरेला में 1. व-पश्चिम में 9. मध्य में 7. गोविंदपुरा में 9 और हुजूर में 19 मतदाता हैं।

ऐसे घटती-बढ़ती रही मतदाताओं की संख्या

27 अक्टूबर 2025 तक 21 लाख 25 हजार 908 मतदाता थे, जो 23 दिसंबर 2025 तक घटकर 16 लाख 87 हजार 33 रह गई थी।

ऐसे समझें 7 विधानसभा की तस्वीर

  • बैरसिया विधानसभा से सबसे कम 8889 वोटर कम हुए। विष्णु खत्री विधायक हैं।
  • भोपाल उत्तर से कुल 44094 मतदाता कम हुए हैं। आतिफ अकील विधायक हैं।
  • नरेला में 70917 मतदाता कम हुए। विश्वास सारंग विधायक हैं।
  • भोपाल दक्षिण-पश्चि से 61515 नाम हटे हैं। भगवानदास सवनानी विधायक है।
  • भोपाल मध्य से भी 62960 मतदाता कम हुए। यहां आरिफ मसूद विधायक हैं।
  • मंत्री कृष्णा गौर की गोविंदपुरा विस से सबसे ज्यादा 81143 नाम हटे हैं।
  • हुजूर से 50838 मतदाताओं के नाम कम हुए। रामेश्वर शर्मा विधायक है। (MP News)

ये भी पढ़ें

अब सस्ते में होगा ब्रेस्ट कैंसर का इलाज, कॉलेज ने बनाया अनोखा डिवाइस

Published on:
22 Feb 2026 04:38 am
Also Read
View All

अगली खबर