भोपाल

बारिश के बीच प्रसूता को खाट पर लेटाकर उफनता नाला किया पार, सरकारी दावे की पोल खोलती तस्वीरें वायरल

-राजधानी में खाट पर 'सिस्टम'-बारिश के बीच प्रसूता को खाट पर लिटाकर उफनता नाला कराया पार-सरकारी दावों की पोल खोल रही तस्वीरें-सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
2 min read
• •
Updated: 24 Aug 2022, 4:45 PM IST
News
बारिश के बीच प्रसूता को खाट पर लेटाकर उफनता नाला किया पार, सरकारी दावे की पोल खोलती तस्वीरें वायरल

भोपाल. आजादी के 75 साल बाद भी मध्य प्रदेश के कई जगहों पर आज भी लोग सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। इसकी ताजा तस्वीर कहीं और नहीं सूबे की राजधानी वाले भोपाल जिले में सामने आया है। यहां तेज बारिश के बीच कुछ लोगों ने प्रसूता को खाट पर लेटाकर नाला पार कराया। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खासा वायरल हो रही हैं। अब आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि, जब प्रदेश की राजधानी के ऐसे हालात हैं तो बाकी जिलों में क्या हालात होंगे।

आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें भोपाल जिले के अंतर्गत आने वाले नज़ीराबाद के मैनापुरा गांव की हैं। सोमवार को बारिश के बीच प्रसव पीड़ा होने पर महिला को अस्पताल ले जाना था। इस दौरान प्रसूता को खाट पर लिटाकर नाला पार करवाया गया। महिला को खाट पर लिटाकर नाला पार कराने के साथ साथ अस्पताल ले जाने के वीडियो सामने आए, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर सरकारी दावों की आलोचना का सबब बन गए हैं।


नाला पार करते समय इतने लोगों ने डाली जोखिम में जान

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, गांव में रास्ता न होने की वजह से प्रसूता को खटिया पर लेटाकर और बारिश से बचाने के लिए ऊपर से तिरपाल डालकर अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में एक उफनता नाला भी पड़ा, जिस पर कोई पुलिया न होने की वजह से स्थानीय लोगों द्वारा लोहे का गेट लगाया गया है। आमतौर पर लोग इसी गेट के सहारे पुलिया पार करते हैं। इसी तरह खटिया पकड़े लोगों ने अपने साथ साथ महिला और उसके अजन्में बच्चे की जान जोखिम में डालकर नाला पार किया। फिलहाल, सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि, वीडियो सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत बयां कर रहा है।

Updated on:
24 Aug 2022, 4:45 PM IST
Published on: