1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PUBG गेम खेलते खेलते हुआ प्यार, फिर उत्तराखंड से भाग आई लड़की, शादी होते ही घर पहुंची नैनीताल पुलिस

शायद ही आपने अबतक सुना हो कि, किसी को ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते किसी से प्यार हो गया और लड़की ने अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए हजारों किलो मीटर का सफर तय करके लड़के से शादी कर ली हो।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 24 Aug 2022, 3:25 PM IST

News

PUBG गेम खेलते खेलते हुआ प्यार, फिर उत्तराखंड से भाग आई लड़की, शादी होते ही घर पहुंची नैनीताल पुलिस

रायसेन. प्यार एक ऐसा रिश्ता है, जो कहीं भी किसी से भी हो सकता है। आपने भी अपने जीवन में प्यार की कई मिसालें सुनी या देखी होंगी। यही नहीं, प्यार के जाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग, घर छुड़ाना, सुसाइड कर लेना, पैसे उड़ाना जैसे मामले भी कई बार सामने आ चुके हैं। लेकिन, शायद ही आपने अबतक सुना हो कि, किसी को ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते किसी से प्यार हो गया और लड़की ने अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए हजारों किलो मीटर का सफर तय करके लड़के से शादी कर ली हो। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में कुछ ऐसा ही माजरा सामने आया। इस लव स्टोरी के बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।


बताया जा रहा है कि, मध्य प्रदेश के रायसेन में रहने वाले एक लड़का और उत्तराखंड के नैनीताल में रहने वाली एक लड़की ऑनलाइन गेम पब्जी खेलते थे। इस दौरान उन्होंने कई बार एक साथ टीम बनाकर गेम भी खेला और फिर गेम खेलते-खेलते दोनों को प्यार हो गया। प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि, दो साल की ऑनलाइन रिलेशनशिप को साकार करने के लिए लड़की दुनिया के सारे रस्मों रिवाज को तोड़कर नैनीताल से भागकर रायसेन पहुंच गई। यहां दोनों ने घर से भागकर शादी भी कर ली।

यह भी पढ़ें- फरियादी महिला को पुलिस अफसर ने दीं गंदी गालियां, विरोध करने पर दे डाली जेल भेजने की धमकी, Video viral


इस तरह हुआ लव स्टोरी का खुलासा

इनकी प्रेम कहानी का खुलासा तब हुआ, जबलड़की के घर वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद युवती को तलाशते हुए नैनीताल पुलिस युवती को लेने रायसेन आ पहुंची। हालांकि, युवती ने अपने अमर प्रेम की दास्तां बयां कर किसी भी शर्त पर युवक का साथ छोड़कर वापस पुलिस के साथ अपने घर लौटने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें- हाथ की नस काटकर टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी को मायके से लाने पर अड़ा, हरकतें देख पुलिस भी रह गई दंग


पब्जी ने बना दी जोड़ी

रायसेन शहर के वार्ड 11 में रहने वाले युवक का कहना है कि, वो पिछले ढाई साल से पब्जी गेम खेल रहा है। उसी समय उत्तराखंड के नैनीताल में पढ़ने बाली शीतल से उसकी दोस्ती हुई। कुछ दिनों के बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। उसके बाद वे एक दूसरे के कॉनैटेक्ट नंबर लेकर व्हाट्सएप पर चैट करने लगे और एक दिन दोनों ने वीडियो कॉल पर एक दूसरे को देखा। उनका कहना है कि, शादी से पहले वो सिर्फ एक बार ही मिले थे। उसके बाद उन्होंने 1 महीने पहले भोपाल में शादी की है, तभी से दोनों साथ रह रहे हैं। वहीं, युवती ने बताया कि, वो नैनीताल में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी, तभी वो पब्जी गेम खेलने लगी। गेम खेलते खेलते रायसेन के योगेश से उसकी दोस्ती हुई और अब उन्होंने एक दूसरे से शादी कर ली है।


नैनीताल वापस नहीं लौटना चाहती युवती

नैनीताल पुलिस जब रायसेन पहुंची तो यहां स्थानीय पुलिस के साथ उसने रायसेन की मदद से योगेश और शीतल को थाने बुलाया। दोनों से बयान लिए गए। इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा दोनों को समझाइस दी गई। नैनीताल पुलिस युवती युवती को साथ ले जाने की मांग कर रही थी, लेकिन शीतल ने अड़िग होकर जाने से इंकार कर दिया। उसने कहा कि, वो अपने पति के साथ ही रहेगी। वो बालिग हैं और उसने अपनी इच्छा से योगेश से शादी की है। उसपर किसी ने भी दबाव नहीं बनाया है। इस बात पर नैनीताल पुलिस ने भी रजामंदी रखते हुए दोनों को एक साथ रहने की अनुमति दे दी।

भरे बाजार बीच सड़क पर भिड़े दो सांड, फिर मची भगदड़, Video