1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फरियादी महिला को पुलिस अफसर ने दीं गंदी गालियां, विरोध करने पर दे डाली जेल भेजने की धमकी, Video viral

-पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल-फरियादी महिला को गालियां दे रहे अफसर-धारा-353 के तहत केस दर्ज करने की दे रहा धमकी-शहर के कुकड़ेश्वर थाने का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 24 Aug 2022, 2:06 PM IST

News

फरियादी महिला को पुलिस अफसर ने गंदी गालियां, विरोध करने पर दे डाली जेल भेजने की धमकी, Video viral

नीमच. मध्य प्रदेश के मुक्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भले ही पुलिस की कार्यप्रणाली में सकारात्मक सुधार और फरियादियों से अच्छे व्यव्हार के दावे करते हों, बवजूद इसके जमीन पर इसकी हकीकत काफी उलट है। इसका एक ताजा उदाहरण सूबे के नीमच में देखने को मिला है। यहां एक पुलिस अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो न सिर्फ फरियादी महिला को गंदी गंदी गालियां दे रहा है, बल्कि जेल में डाल देने की धमकी दे रहा है। सब इंस्पेक्टर जहां महिला पर अपशब्दों की झड़ी लगाए हुए है, वहां सिर्फ महिला ही अकेले नहीं है, बल्कि कई लोगों के साथ साथ अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बच्ची तक मौजूद है। मामला नीमच के कुकड़ेश्वर थाने का बताया जा रहा है।

हालांकि, ये घटना करीब एक माह पुरानी बताई जा रही है। लेकिन, सोशल मीडिया पर इसका वीडियो अब वायरल होने के चलते मामले ने तूल पकड़ना शुरु कर दिया है। लोग जहां एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुलिस की कार्यप्रणाली पर दावों का जिक्र कर रहे हैं तो वहीं पुलिसकर्मी के इस रवैय्ये की कासा आलोचना भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हाथ की नस काटकर टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी को मायके से लाने पर अड़ा, हरकतें देख पुलिस भी रह गई दंग


ये था मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता कुकड़ेश्वर थाने में गुहार लगाने आई थी कि, उसके सास ससुर ने खेत में खड़ी फसल पर कीटनाशक छिड़कवा दिया है, जिसके चलते पूरी की पूरी फसल बर्बाद हो चुकी है। इस दौरान थाने में मौजूद एसआई मोहनसिंह चौहान ने उसकी एक नहीं सुनी, बल्कि उल्टा महिला को ही पुलिसकर्मियों और परिजन की मौजूदगी में गंदी गंदी गालियां देनी शुरु कर दीं। हैरानी की बात तो ये है कि, महिला ने जब उससे कहे जा रहे अपशब्दों का विरोध किया तो एसआई ने धारा-353 का केस लगाकर जेल में बंद करने की धमकी दे डाली। हालांकि, थाने में फरियाद लेकर पहुंची महिला और उसके पति के खिलाफ थाने में कई धाराओं के तहत केस दर्ज होना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Weather Update : कई दिनों बाद हुए धूप के दर्शन, इस तारीख के बाद फिर आएगा बारिश का झटका


मामले की शुरु हुई जांच

मामले को लेकर नीमच एसपी सूरज कुमार वर्मा का कहना है कि, थाने में पति - पत्नी के खिलाफ ए आई दर्ज है। दंपति पर पिता ने प्रताड़ना का आरोप है। पति-पत्नी जब थाने में आए तब सब इंस्पेक्टर ने अपशब्द कहे। मामले में मनासा एसडीओपी जांच कर रहे हैं। जांच में दोषी पाए जाने के बाद एसआई के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।