1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथ की नस काटकर टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी को मायके से लाने पर अड़ा, हरकतें देख पुलिस भी रह गई दंग

कोतवाली थाना परिसर में मंगलवार को शहर के लोग ही नहीं बल्कि पुलिस भी एक हाइवोल्टेज ड्रामा देखकर दंग रह गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 24 Aug 2022, 12:28 PM IST

News

हाथ की नस काटकर टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी को मायके से लाने पर अड़ा, हरकतें देख पुलिस भी रह गई दंग

खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा के अंतर्गत आने वाले कोतवाली थाना परिसर में मंगलवार को शहर के लोग ही नहीं बल्कि पुलिस भी एक हाइवोल्टेज ड्रामा देखकर दंग रह गई। यहां आए एक युवक ने पहले अपने हाथ की नस काट ली। इसके बाद वो वायरलेसटावर पर चढ़ गया। युवक की इस हरकत को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि, युवक की पत्नी मायके में और वो उसे घर वापस लाने की जिद कर रहा था। पुलिस की कड़ी जद्दोजहद के बाद किसी तरह युवक टॉवर से नीचे उतरा, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।

मामले को लेकर युवक का आरोप है कि, पुलिस द्वारा उसकी शिकायत नहीं सुनी जा रही है। जिसके चलते वो अब जीवन से हार मानकर इस तरह का कदम उठाने को मजबूर हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि, दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा है, जिसकी वजह से उसकी पत्नी मायके चली गई है। हालांकि, पुलिस पत्नी को समझाने का प्रयास कर ही रही थी, लेकिन इससे पहले ही युवक द्वारा इस तरह का कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें- Weather Update : कई दिनों बाद हुए धूप के दर्शन, इस तारीख के बाद फिर आएगा बारिश का झटका

इस वजह स युवक उठाया अजीबो गरीब कदम

बताया जा रहा है कि, कोतवाली परिसर में हाइवोल्टेज ड्रामा करने वाले युवक का नाम नीरज पिता रामधन कैथवास है। उसकी पत्नी राखी पर्व पर मायके गई थी, लेकिन इसके बाद से वह ससुराल लौटी नहीं। युवक ने कहा जब वो लेने गया तो ससुराल वालों ने पत्नी और बच्चों से मिलने नहीं दिया। पत्नी भी वापस घर नहीं आ रही। पत्नी के मायके से नहीं आने पर युवक थाने पहुंच गया। यहां पुलिस के सामने ही पहले उसने हाथ की नस काटी, फिर उसके बाद वायरलेस टावर पर चढ़कर ऊपर से कूदने की धमकी देने लगा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे समझाइश देकर नीचे उतारा।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर, कई नदियां उफान पर, देखें वीडियो