भोपाल

मायावती का बड़ा हमलाः बोलीं- दिग्विजय सिंह जैसे नेता नहीं चाहते गठबंधन

मायावती का बड़ा हमलाः बोलीं- दिग्विजय सिंह जैसे नेता नहीं चाहते गठबंधन

2 min read
Oct 03, 2018
mayawati attack on congress leader digvijay election 2018

भोपाल/लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर बड़ा पलटवार करते हुए राजनीति गर्मा दी। मायावती ने लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी दिल से गठबंधन करना चाहते हैं, लेकिन दिग्विजय सिंह जैसे नेता नहीं चाहते हैं कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस और बसपा का गठबंधन हो।

माया ने कहा कि सीबीआई से डर वाली बात को बेबुनियाद बताया। दिग्विजय सिंह ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि सीबाआई के डर से मध्यप्रदेश में बसपा का गठबंधन मायावती नहीं करपा रही हैं। केंद्र सरकार की तरफ से उन्हें डराया जा रहा है।

और क्या बोलीं मायावती
-गठबंधन नहीं होने के लिए दिग्विजय सिंह जिम्मेदार।
-कुछ नेताओं के कारण नहीं हो पाया गठबंधन।
-सोनिया और राहुल मध्यप्रदेश में बसपा-कांग्रेस का गठबंधन चाहते हैं।
-मीडिया में कांग्रेस नेता गलत बयान दे रहे हैं।

विवादों में रहना पुरानी आदत

कश्मीर को बताया था 'भारत ऑक्युपाइड कश्मीर'
दिग्विजय सिंह ने रियो ओलंपिक में भारत के कोई मेडल नहीं ला पाने पर तंज कसा था, वहीं कश्मीर मुद्दे पर राजनीति गर्मा दी थी। उन्होंने भारत के हिस्से वाले कश्मीर को भारत आक्युपाइड कश्मीर तक कह डाला। दिग्विजय सिंह बलूचिस्तान के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर टिप्पणी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को पाक आक्युपाइड कश्मीर की ज्यादा चिंता है। वे उनको धन्यवाद देते हैं। बलूचिस्तान को बधाई और आभार जाते हैं। लेकिन, मोदी भारत के कश्मीरियों से बात करने के लिए तैयार नहीं हैं।

महाराष्ट्र सीएम की वाइफ के बारे में बोलकर फंसे थे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की Wife ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमला बोलकर राजनीति गर्मा दी है। अमृता फडणवीस ने दिग्विजय सिंह की जमकर आलोचना की है। अमृता फडणवीस ने भाजपा महिला शाखा के एक कार्यक्रम के बाद मीडिया को दिए वक्तव्य में कहा कि सिंह अपना राजनीतिक निशाना साधने के लिए महिला के कंधे का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसी चीज करना मुझ जैसी कामकाजी महिलाओं का अपमान है। अमृता ने कहा कि जिस विनिमय का उन्होंने जिक्र किया है, वह एक्सिस बैंक की वर्ली शाखा का है, जबकि मैं लोअर परेल स्थित शाखा में जॉब करती हूं। उससे कोई लेना-देना भी नहीं है।


दिग्विजय सिंह के विवादित बयान, राहुल नहीं लेते तेजी से फैसले
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने पांच राज्यों में हुई कांग्रेस की हार पर कहा कि अब सही वक्त है कि कांग्रेस में बदलाव होना चाहिए। अपने भाषणों से विवादों में रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजयसिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि राहुल गांधी से उनकी शिकायत रहती है कि वे तेजी से फैसले नहीं लेते हैं। कांग्रेस की हालत सुधारना है तो उन्हें तेजी से फैसले लेने होंगे। फिर अपनी बात को संभालते हुए वह बोले कि अब राहुल गांधी को हालांकि सिंह ने इस पर तुरंत ही अपनी सफाई भी पेश कर दी कि वे ये बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में होने वाले बदलाव को लेकर कह रहे हैं। उनका कहना था कि बदलाव जल्द होना चाहिए राहुल गांधी को लगता है तो वे उन्हें भी एआईसीसी से बाहर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

अब साउथ की फिल्म में हीरो बने शिवराज, कांग्रेस के तीन दिग्गजों को बताया विलेन
Updated on:
04 Oct 2018 01:17 pm
Published on:
03 Oct 2018 04:33 pm
Also Read
View All