
भोपाल। इन कॉलेजों के साथ मप्र में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्यर 13 से बढ़कर 20 हो जाएगी। मालूम हो कि एक कॉलेज खोलने में लगभग 325 करोड़ रुपए खचज़् होंगे। इसमें से 60 फीसदी राशि केन्द्र सरकार देगी। मालूम हो कि जिला स्तर पर डॉक्टरों की कमी दूर करने और चिकित्सा सुविधाएं बेहतर बनाने सरकार जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज के रूप में तैयार कर रही है।
महेश्वर को मिली अनुमति
केन्द्र सरकार ने पांच मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी तो दे दी लेकिन केन्द्र सरकार ने महेश्वर मेडिकल कॉलेज शुरू करने से पहले व्यवस्थाएं बेहतर करने के निदेज़्श भी दिए। चिकित्सा शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कॉलेज खोजने से पहले मंदसौर में जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं की रिपोटज़् सरकार को सौंपनी होगी।
पांच जिला अस्पतालों के साथ महेश्वर मेडिल कॉलेज के लिए भी केन्द्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। हालांकि इसके लिए जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निदेज़्श मिले हैं, जो हम पूरा कर रहे हैं।
निशांत बरवड़े, आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा विभाग