भोपाल

एमपी में दूध की कीमतों में 2 रुपए से लेकर साढ़े 8 रुपए तक की वृद्धि

Milk Price-

2 min read
Feb 24, 2026
Milk prices in MP increased by Rs 2 to Rs 8.50

Milk Price- मध्यप्रदेश में दूध उत्पादन में बढ़ोत्तरी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री दुधारू पशुप्रदाय योजना प्रारंभ की है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दुधारू पशुप्रदाय योजना सबसे गरीब के जीवन में खुशहाली लाने का उपक्रम है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने योजना की प्रक्रियाओं और क्रियान्वयन में गरीब के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने साफ किया कि दूध उत्पादकों के हितों की अनदेखी सहन नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक में बताया गया कि प्रदेश में दुग्ध समितियों तथा संघों के द्वारा तीन निश्चित तिथियों पर भुगतान की व्यवस्था की गई है। दूध के मूल्य में भी साढ़े 8 रुपए तक की वृद्धि की गई है।

मंगलवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री दुधारू पशुप्रदाय योजना के संबंध में लोकभवन में चर्चा की। बैठक का आयोजन जनजातीय प्रकोष्ठ द्वारा किया गया था। प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक खांडेकर, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, पशुपालन एवं डेयरी विकास के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव भी बैठक में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

एमपी में 8वें वेतन आयोग में अधिकारियों-कर्मचारियों की सैलरी पर बड़ा अपडेट, जारी की एडवाइजरी

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री दुधारू पशुप्रदाय योजना अति पिछड़ी और गरीब पीवीटीजी जनजातियों बैगा, भारिया एवं सहरिया के कल्याण के लिए क्रियान्वित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पीवीटीजी जनजातीय जनसंख्या वाले सभी जिलों को योजना के दायरे में लाया जाना चाहिए।

दूध के मूल्य में भी 2 से साढ़े 8 रुपए तक की वृद्धि की

बैठक में राज्यपाल को बताया गया कि योजना के तहत पशु वितरण कार्य की सामुदायिक निगरानी के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। सभी दुग्ध समितियों तथा संघों के द्वारा माह में 10-10 दिन के अंतराल पर तीन निश्चित तिथियों पर भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। दूध के मूल्य में भी 2 से साढ़े 8 रुपए तक की वृद्धि की गई है।

Published on:
24 Feb 2026 03:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर