
SIT arrested two main accused from bhopal in Ashoknagar love jihad case (फोटो- Patrika.com)
MP News: मध्य प्रदेश पुलिस को अशोकनगर के नाबालिग लड़कियों के धर्मांतरण और दुष्कर्म वाले मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। राजधानी भोपाल के थाना पिपरई क्षेत्र में नाबालिग मामले में विशेष जांच दल ने 10-10 हजार रुपए इनामी दो आरोपियों को ऐशबाग इलाके से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ के लिए पिपरई थाने लाया गया है। पुलिस ने बताया कि 16 अप्रैल को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शिकायत में नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने, दुष्कर्म और जबरन निकाह कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे।
पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इससे पहले एक विधि विवादित बालक और जस्सी किन्नर को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। लगातार दबिश और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अलतमश कुरैशी (19) निवासी मोतीबाग भोपाल और आहद उर्फ आहत शेख (19) निवासी अर्जुन नगर झुग्गी भोपाल को ऐशबाग क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य आरोपी अरहान अली भोपाल सेंट्रल जेल बंद है।
पुलिस जांच में सामने आए हैं कि आरोपियों गिरोह एक संगठित गिरोह जो अलग-अलग तरीकों से लड़कियों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार ये सभी आरोपी जस्सी किन्नर के संपर्क में थे। पुलिस के अनुसार मामले में जस्सी कौर किन्नर की अहम भूमिका हैं। जस्सी किन्नर को स्पेशल जांच टीम ने शनिवार को भोपाल से गिरफ्तार किया था।
Published on:
19 Apr 2026 09:08 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
