4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान: भाजपा ने मध्यप्रदेश से रजनीश अग्रवाल और तरुण चुग पर जताया भरोसा

BJP Rajya Sabha Candidates भाजपा ने गुरुवार शाम को राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी, एमपी से रजनीश अग्रवाल और तरुण चुघ को उम्मीदवार घोषित किया है...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jun 04, 2026

MP Rajya Sabha Election 2026

भाजपा ने मध्यप्रदेश से रजनीश अग्रवाल और तरुण चुघ को उम्मीदवार बनाया है।

MP Rajya Sabha Election 2026: मध्यप्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की तीन सीटों के लिए भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा ने अपनी सूची जारी करते हुए दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। भाजपा के तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार शाम को राज्यसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इन उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही मध्यप्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अब सभी की निगाह कांग्रेस के उम्मीदवार परर लग गई है। देखना यह है कि तीसरी सीट पर कांग्रेस किसे उम्मीदवार बनाती है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की तीन सीटों में से दो सीट भाजपा के पास है और एक सीट पर कांग्रेस थी। यह तीनों सीटों का कार्यकाल इसी माह खत्म हो रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक बीजेपी ने इन नामों के जरिए संगठन को प्राथमिकता देने का संदेश दिया है।

मध्यप्रदेश से रजनीश अग्रवाल और तरुण चुग

तरुण चुग (Tarun Chugh): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को इस बार मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजने का निर्णय हुआ है। संगठनात्मक कार्यों में लंबा अनुभव रखने वाले चुग पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय चेहरों में से एक माने जाते हैं। अमृतसर के तरुण चुग भाजपा में लंबे समय से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। पंजाब से आने वाले चुग को बीजेपी नेतृत्व का करीबी और रणनीतिकार माना जाता है। कई राज्यों में संगठन को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है। मध्यप्रदेश की गतिविधियों में भी वे अक्सर सक्रिय नजर आए हैं।

रजनीश अग्रवाल (Rajneesh Agrawal): मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री और प्रखर प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल को भी इनाम मिल गया है। लंबे समय से राज्य की राजनीति और मीडिया में सक्रिय रहे अग्रवाल को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने भोपाल की स्थानीय संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया है।

तीन सीटें हो रही हैं खाली

मध्यप्रदेश विधानसभा की सदस्य संख्या 230 है। 21 जून को मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं। इनमें दो सदस्य भाजपा के हैं, इनमें सुमेर सिंह सोलंकी और जॉर्ज कुरियन हैं। जबकि कांग्रेस के दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh Rajya Sabha seat) की भी सीट जून 2026 में खाली हो रही है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 65 विधायक हैं और कांग्रेस के 164 विधायक हैं।

बदल सकती है कांग्रेस की रणनीति

कांग्रेस राज्यसभा चुनाव में भी फूंक-फूंककर कदम रख रही है। भाजपा के उम्मीदवारों के ऐलान के बाद कांग्रेस अपने पत्ते खोलेगी। ऐसे भी कयास लग रहे हैं कि यदि भाजपा तीसरी सीट पर भी प्रत्याशी उतार देती है तो कांग्रेस पूर्व सीएम कमलनाथ को भी उतार सकती है। यदि भाजपा अपने दो ही उम्मीदवार उतारती है तो कांग्रेस की रणनीति भी सीमित ही रहेगी। आखिर भाजपा ने दो ही उम्मीदवार उतारे हैं। इसलिए दो सीट भाजपा और एक सीट कांग्रेस की तय है।